चीनी मिल कार्यक्रम में BJP विधायक और BSP नेता भिड़े:बुलंदशहर में दोनों में जमकर हुई बहस, गाली-गलौज तक पहुंचा मामला
बुलंदशहर के अनूपशहर चीनी मिल में पेराई सत्र के उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान भाजपा विधायक संजय शर्मा और बसपा के घोषित प्रत्याशी मनोज प्रधान के बीच विवाद हो गया। दोनों नेताओं के बीच पहले बहस हुई और फिर गाली-गलौज तक बात पहुंच गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी सामने आ गया है। किसानों के मुद्दे उठाने पहुंचे थे मनोज प्रधान कार्यक्रम मे

बुलंदशहर के अनूपशहर चीनी मिल में पेराई सत्र के उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान भाजपा विधायक संजय शर्मा और बसपा के घोषित प्रत्याशी मनोज प्रधान के बीच विवाद हो गया। दोनों नेताओं के बीच पहले बहस हुई और फिर गाली-गलौज तक बात पहुंच गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी सामने आ गया है। किसानों के मुद्दे उठाने पहुंचे थे मनोज प्रधान कार्यक्रम में जहांगीराबाद ब्लॉक प्रमुख मनोज प्रधान और विधायक संजय शर्मा मौजूद थे। मनोज प्रधान हाल ही में भाजपा छोड़कर बहुजन समाज पार्टी में शामिल हुए हैं। बताया गया कि किसी बात को लेकर दोनों के बीच बहस शुरू हुई, जो देखते ही देखते तीखी नोकझोंक में बदल गई। उस समय कार्यक्रम में समर्थकों के साथ अधिकारी भी मौजूद थे। मनोज प्रधान ने आरोप लगाया कि संजय शर्मा ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया और झूठा मुकदमा दर्ज कराने की धमकी दी। प्रधान का कहना है कि वह कार्यक्रम में किसानों और जनता से जुड़े मुद्दों पर बात करने पहुंचे थे। विधायक ने माहौल खराब करने का लगाया आरोप वहीं, संजय शर्मा ने मनोज प्रधान के आरोपों को खारिज किया। उन्होंने कहा कि मनोज प्रधान ने कार्यक्रम में खलल डालकर माहौल खराब करने की कोशिश की। विधायक ने यह भी आरोप लगाया कि पार्टी बदलने के बाद प्रधान सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के लिए राजनीति कर रहे हैं। मौके पर पहुंचे पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी विवाद की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। फिलहाल किसी भी पक्ष की ओर से थाने में लिखित शिकायत नहीं दी गई है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद मामला चर्चा में है।
समाचार स्रोत
यह खबर dainik bhasker category से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।
मूल स्रोत देखें ↗


