3 अक्टूबर 2026, 5:52 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
राष्ट्रीय

चोरी का माल खरीदने वाला कबाड़ी समेत तीन गिरफ्तार:पुलिस ने 25 किलो लोहा और वारदात में इस्तेमाल ऑटो बरामद किया

सोनभद्र के रॉबर्ट्सगंज कोतवाली पुलिस ने चोरी की दो घटनाओं का खुलासा करते हुए चोरी करने वाले दो आरोपियों और चोरी का माल खरीदने वाले कबाड़ी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे और निशानदेही पर करीब 25 किलो लोहे का सामान और वारदात में प्रयुक्त ऑटो बरामद किया गया है। पुलिस ने दोनों मुकदमों में चोरी का सामान खरीदने से

चोरी का माल खरीदने वाला कबाड़ी समेत तीन गिरफ्तार:पुलिस ने 25 किलो लोहा और वारदात में इस्तेमाल ऑटो बरामद किया
स्रोत: dainik bhasker category
शेयर करेंWhatsAppFacebook
सोनभद्र के रॉबर्ट्सगंज कोतवाली पुलिस ने चोरी की दो घटनाओं का खुलासा करते हुए चोरी करने वाले दो आरोपियों और चोरी का माल खरीदने वाले कबाड़ी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे और निशानदेही पर करीब 25 किलो लोहे का सामान और वारदात में प्रयुक्त ऑटो बरामद किया गया है। पुलिस ने दोनों मुकदमों में चोरी का सामान खरीदने से संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी करते हुए न्यायालय भेज दिया पुलिस के अनुसार, दो अक्तूबर को ग्राम गोरारी निवासी बसंतु ने विशाल उर्फ मोनू को ऑटो संख्या यूपी64सीटी1815 के साथ पकड़कर पुलिस के हवाले किया था। आरोप है कि वह उसके घर में घुसकर लोहे का सामान चोरी कर ऑटो में लादकर ले जा रहा था। इसी दौरान पुलिस की जांच में गोरारी स्थित एक निर्माणाधीन मकान से लोहे की रिंग, सरिया, सीमेंट और रोशनदान चोरी किए जाने की घटना में भी उसकी संलिप्तता सामने आई। पूछताछ और साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने विशाल उर्फ मोनू (28), कामेश्वर उर्फ बबलू (45) निवासी गोरडीहा और अमित कुमार बिंद (27) निवासी इंद्रपुरी कॉलोनी, रॉबर्ट्सगंज को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक विशाल और कामेश्वर ने निर्माणाधीन मकान से सामान चोरी कर कबाड़ी अमित कुमार बिंद को बेचने या रखने की बात स्वीकार की। विशाल की निशानदेही पर कबाड़ी की दुकान से करीब 25 किलो लोहे का सामान बरामद हुआ। बरामद सामान में करीब आठ किलो लोहे की रिंग, 11 किलो की दो सरिया, छह किलो सरिया के टुकड़े, दो रंबा, टेंपो का एक जोका और तीन लोहे के पाइप शामिल हैं। इसके अलावा घटना में प्रयुक्त ऑटो भी बरामद किया गया। पुलिस के अनुसार विशाल के खिलाफ रॉबर्ट्सगंज थाने में चोरी समेत कई मामले पहले से दर्ज हैं, जबकि कामेश्वर के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट और चोरी के मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने बीएनएस की धारा बढ़ोतरी करते हुए आरोपियों को न्यायालय भेज दिया।
समाचार स्रोत

यह खबर dainik bhasker category से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗