2 अक्टूबर 2026, 3:34 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
राष्ट्रीय

जौनपुर में कृपाशंकर सिंह ने चलाया विशेष स्वच्छता अभियान:पीएम मोदी के जन्मदिन पर सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने सड़कें साफ कीं, कूड़ेदान भी रखवाए

जौनपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन और महात्मा गांधी की जयंती पर शुक्रवार को कृपाशंकर सिंह के नेतृत्व में एक विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने झाड़ू और तसला लेकर सड़कों की सफाई की, साथ ही लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। अभियान की शुरुआत खड़का तिराहे पर महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्

जौनपुर में कृपाशंकर सिंह ने चलाया विशेष स्वच्छता अभियान:पीएम मोदी के जन्मदिन पर सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने सड़कें साफ कीं, कूड़ेदान भी रखवाए
स्रोत: dainik bhasker category
शेयर करेंWhatsAppFacebook
जौनपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन और महात्मा गांधी की जयंती पर शुक्रवार को कृपाशंकर सिंह के नेतृत्व में एक विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने झाड़ू और तसला लेकर सड़कों की सफाई की, साथ ही लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। अभियान की शुरुआत खड़का तिराहे पर महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण से हुई। कार्यकर्ताओं ने जगदीशपुर रेलवे क्रासिंग से लोहिया पार्क तक सफाई की। सड़क किनारे जमा कूड़े को जेसीबी से उठाकर डंपर में भरवाया गया। अभियान का समापन पॉलिटेक्निक चौराहे के पास लोहिया पार्क में हुआ। कृपाशंकर सिंह ने कहा कि स्वच्छता सिर्फ विभाग की जिम्मेदारी नहीं, जनभागीदारी से जनआंदोलन बन सकती है। सिंह ने दुकानों और मंदिरों के सामने बड़े कूड़ेदान रखवाए। उन्होंने दुकानदारों से कूड़ा इन्हीं में डालने की अपील की। नगर पालिका कर्मचारी रोज कूड़ा उठाएंगे। कार्यकर्ता "स्वच्छ जौनपुर, सुंदर जौनपुर, विकसित भारत" लिखी टी-शर्ट पहनकर निकले। स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना की।
समाचार स्रोत

यह खबर dainik bhasker category से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗