8 नवंबर 2026, 2:18 AM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
राष्ट्रीय

जौनपुर में कुश्ती दंगल प्रतियोगिता:खेल मंत्री गिरीश चंद्र यादव रहे मौजूद, पहलवानों ने दिखाए अपने दांव-पेच

जौनपुर के मुख्यालय स्थित ग्राम बसारतपुर में कुश्ती दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न जनपदों से पहुंचे पहलवानों ने कुश्ती के मुकाबलों में अपने दांव-पेच दिखाए। प्रतियोगिता देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग जुटे। आयोजन में उत्तर प्रदेश सरकार के खेल मंत्री गिरीश चंद्र यादव, विधायक सुशील सिंह, विधायक रमेश चंद्र मिश्रा और

जौनपुर में कुश्ती दंगल प्रतियोगिता:खेल मंत्री गिरीश चंद्र यादव रहे मौजूद, पहलवानों ने दिखाए अपने दांव-पेच
स्रोत: dainik bhasker category
शेयर करेंWhatsAppFacebook
जौनपुर के मुख्यालय स्थित ग्राम बसारतपुर में कुश्ती दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न जनपदों से पहुंचे पहलवानों ने कुश्ती के मुकाबलों में अपने दांव-पेच दिखाए। प्रतियोगिता देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग जुटे। आयोजन में उत्तर प्रदेश सरकार के खेल मंत्री गिरीश चंद्र यादव, विधायक सुशील सिंह, विधायक रमेश चंद्र मिश्रा और मानीकलां स्थित डॉ. वकील नजीर इंटर कॉलेज के प्रबंधक डॉ. वकील सहित कई जनप्रतिनिधि शामिल हुए। अतिथियों ने पहलवानों का हाथ मिलवाकर प्रतियोगिता की शुरुआत कराई। इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और कुश्ती को भारतीय परंपरा और ग्रामीण खेल संस्कृति का हिस्सा बताया। प्रतियोगिता का आयोजन भाजपा नेता और मल्हनी विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी सतीश सिंह की ओर से किया गया।
समाचार स्रोत

यह खबर dainik bhasker category से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗