3 अक्टूबर 2026, 12:48 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
मनोरंजन

'जन्मदिन मुबारक हो आदरणीय पीएम साहब...', PM मोदी के जन्मदिन पर सलमान खान की पोस्ट

पीएम नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के मौके पर

'जन्मदिन मुबारक हो आदरणीय पीएम साहब...', PM मोदी के जन्मदिन पर सलमान खान की पोस्ट
स्रोत: ABP NEWS Bollywood
शेयर करेंWhatsAppFacebook

पीएम नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के मौके पर शाहरुख खान के बाद अब सलमान खान ने पोस्ट शेयर की है. उन्होंने पीएम के लिए पोस्ट लिखी है और इसमें उनके अच्छे स्वास्थ्य की कमाना करते हुए जन्मदिन की मुबारकबाद है. पीएम के बर्थडे के मौके पर हर कोई सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखकर उन्हें बर्थडे विश कर रहे हैं. इस कड़ी में अब सलमान खान भी पीछे नहीं रहे हैं.

सलमान खान ने पीएम मोदी के जन्मदिन के मौके पर एक्स पर पोस्ट शेयर की है. इसमें उन्होंने पीएम को टैग करते हुए लिखा, 'जन्मदिन मुबारक हो आदरणीय पीएम साहब. आपको जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं नरेंद्र भाई मोदी. जय हिंद.' सलमान की पोस्ट आते ही वायरल हो गई है.

Janam Din Mubarak Ho Honourable P M Sahab , Wish you a very Happy Birthday Narendra Bhai Modi. Jai Hind. @narendramodi

— Salman Khan (@BeingSalmanKhan) September 17, 2026

यह भी पढ़ें: आकृति अग्रवाल और पृथ्वी शॉ का टूटा रिश्ता, सगाई के 6 महीने में ही हुए अलग

शाहरुख खान ने भी पीएम को विश किया बर्थडे

वहीं, सलमान खान से ठीक पहले ही शाहरुख खान ने भी पीएम मोदी को जन्मदिन विश किया. एक्टर ने उनकी लंबी आयु और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की. शाहरुख ने एक्स पर पोस्ट शेयर कर लिखा, 'आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिन की अनंत शुभकामनाएं. ईश्वर आपको उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु दे, ताकि आपकी शक्ति और सकारात्मकता से देश सदैव आगे बढ़ता रहे.'

यह भी पढ़ें: पीएम मोदी के जन्मदिन पर शाहरुख खान का पोस्ट, लिखा- 'अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की दुआ मांगता हूं'

अक्षय कुमार समेत इन सेलेब्स ने भी पीएम को विश किया बर्थडे

इसके अलावा आपको बता दें कि पीएम मोदी को देश ही नहीं बल्कि दुनियाभर के लोगों ने जन्मदिन विश किया है. वहीं, बॉलीवुड जगत भी इसमें पीछे नहीं रहा. अक्षय कुमार समेत अन्य सेलेब्स ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है. अक्षय ने अपनी पोस्ट में लिखा, 'आज हमारे प्रधानमंत्री जी का जन्मदिन है और इस दिन को सेवा संकल्प के साथ मनाया जा रहा है. मुझे लगता है जन्मदिन मनाने का इससे खूबसूरत कोई और तरीका नहीं हो सकता। हम किसी और के काम आएँ, किसी ज़रूरतमंद की मदद करें, किसी चेहरे पर मुस्कान लाएँ… बस इतना सा संकल्प.'

आज हमारे प्रधानमंत्री जी का जन्मदिन है और इस दिन को सेवा संकल्प के साथ मनाया जा रहा है। मुझे लगता है जन्मदिन मनाने का इससे खूबसूरत कोई और तरीका नहीं हो सकता। हम किसी और के काम आएँ, किसी ज़रूरतमंद की मदद करें, किसी चेहरे पर मुस्कान लाएँ… बस इतना सा संकल्प।
Happy Birthday…

— Akshay Kumar (@akshaykumar) September 17, 2026

वहीं, इस लिस्ट में तमिलनाडु सीएम और साउथ एक्टर विजय जोसेफ, रवि किशन, कंगना रनौत, शत्रुघ्न सिन्हा, अजय देवगन और जान्हवी कपूर जैसे सेलेब्स के नाम शामिल हैं.

समाचार स्रोत

यह खबर ABP NEWS Bollywood से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗