13 अक्टूबर 2026, 11:26 AM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
राष्ट्रीय

'जनरल डायर से बड़ा कुशासन', प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस के एक्शन पर भड़के पप्पू यादव

बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने दिल्ली में विरोध प्रदर्शन और गिरफ्तारियों को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने मौजूदा हालात की तुलना जनरल डायर के दौर से करते हुए कहा कि देश में जनरल डायर से भी बड़ा कुशासन हो गया है. पप्पू यादव ने आरोप लगाया कि दिल्ली में आतंक का माहौल

'जनरल डायर से बड़ा कुशासन', प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस के एक्शन पर भड़के पप्पू यादव
स्रोत: abp news world
शेयर करेंWhatsAppFacebook

बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने दिल्ली में विरोध प्रदर्शन और गिरफ्तारियों को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने मौजूदा हालात की तुलना जनरल डायर के दौर से करते हुए कहा कि देश में जनरल डायर से भी बड़ा कुशासन हो गया है. पप्पू यादव ने आरोप लगाया कि दिल्ली में आतंक का माहौल बनाया गया और करीब 7 हजार आम लोगों को गिरफ्तार किया गया. उन्होंने कहा कि जनता को गाली देने वालों को माफी नहीं मिलेगी और देश को एक नई आजादी की जरूरत है.

पप्पू यादव ने अपने बयान में कहा कि देश में जिस तरह का माहौल बनाया जा रहा है, वह बेहद चिंताजनक है. उन्होंने मौजूदा व्यवस्था पर निशाना साधते हुए कहा, “जनरल डायर से बड़ा कुशासन हो गया है.” सांसद ने आरोप लगाया कि दिल्ली में डर का माहौल बनाया गया और आम लोगों के साथ ज्यादती की गई. 

यह भी पढ़ें- किशनगंजः फोन पर पत्नी से बात, फिर गोली की आवाज…सिपाही की मौत से सनसनी

‘जनता को गाली देने वालों को माफी नहीं मिलेगी’

सांसद ने कहा कि देश की जनता भगवान के समान है और उसे अपमानित करने वालों को माफ नहीं किया जाएगा. उन्होंने अपने बयान में कुछ नेताओं की भाषा पर सवाल उठाते हुए उन्हें ‘गद्दार’ कहा. पप्पू यादव ने कहा कि जो लोग जनता और विरोध करने वालों के लिए अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल करते हैं, वे देश के हित में काम नहीं कर रहे हैं. उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर कहा वो तो पहले ही गद्दार हैं.

#WATCH पटना(बिहार): पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने कहा, "...हमारे नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी तीन साल से अकेले जनता के लिए लड़ रहे हैं। सत्ता के लिए नहीं देश के लिए, संविधान के लिए, लोकतंत्र की रक्षा के लिए, बच्चों को लिए, छात्रों के लिए, किसानों के लिए लड़ रहे हैं...देश की जनता भगवान है। जनता को गाली देने वालों को माफी नहीं मिलेगी। जनरल डायर से बड़ा कुशासन हो गया है। एक नई आजादी चाहिए जिसके लिए इस देश का जेनज़ी, जेन अल्फा और हमारे नेता लड़ रहे हैं।"

— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 11, 2026

राहुल और प्रियंका गांधी की लड़ाई का किया समर्थन

पप्पू यादव ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की तारीफ करते हुए कहा कि वे पिछले तीन वर्षों से सत्ता के लिए नहीं, बल्कि देश, संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए लड़ रहे हैं. उन्होंने कहा कि उनकी लड़ाई बच्चों, छात्रों और किसानों के अधिकारों के लिए है.

‘1942 से बड़ी क्रांति, नई आजादी चाहिए’

पप्पू यादव ने कहा कि देश में 1942 से भी बड़ी क्रांति हो रही है. जेनजी और जेन अल्फा के युवा लोकतंत्र और अधिकारों की रक्षा के लिए आगे आ रहे हैं. उन्होंने कहा कि देश को मौजूदा हालात से मुक्ति दिलाने के लिए नई आजादी की जरूरत है.

यह भी पढ़ें- 'लोकतंत्र कभी खत्म नहीं हो सकता', दिल्ली में प्रदर्शन के बीच बोले चिराग पासवान

समाचार स्रोत

यह खबर abp news world से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗