एनवीडिया ने जेन्सन हुआंग को एक बार फिर से कंपनी के अध्यक्ष और CEO पद पर बहाल कर दिया है. इस पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि एनवीडिया के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने जेन्सन हुआंग को कंपनी के सीईओ पद पर वापस लाने का एकदम सही फैसला लिया है.
उन्होंने कहा कि कंपनी हीं नहीं, बल्कि अमेरिका की अर्थव्यवस्था की सफलता और समृद्धि सुनिश्चित करने के लिए भी देश को एनवीडिया में जेन्सन हुआंग के नेतृत्व की जरूरत है. अमेरिकी सरकार के पास इस बात को मानने का कोई कारण नहीं है कि जेन्सन की एनवीडिया में वापसी से देश की सुरक्षा को कोई खतरा पैदा होगा.
जेन्सन ने कोई गैरकानूनी काम नहीं किया- डोनाल्ड ट्रंप
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार (23 नवंबर, 2026) को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर इस संबंध में एक पोस्ट शेयर किया. उन्होंने पोस्ट में कहा, ‘अमेरिका के अटॉर्नी जनरल ने भी इस बात की पुष्टि की है कि अमेरिकी सरकार के पास इस बात का कोई सबूत नहीं है कि उन्होंने कोई गैर-कानूनी काम किया है. व्यक्तिगत तौर पर कहूं तो, मैं जेन्सन को जानने लगा हूं और वह एक महान देशभक्त और राष्ट्रीय धरोहर हैं.’
ट्रंप ने जेन्सन से लेकर अमेरिकी जनता और दुनिया को दी बधाई
उन्होंने कहा, ‘इसके अलावा, एनवीडिया को अमेरिकी एक्सपोर्ट कंट्रोल्स के नियमों के अनुपालन को लेकर अपनी आंतरिक जांच जारी रखनी चाहिए, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि कंपनी अपने कानूनी दायित्वों और देश की राष्ट्रीय सुरक्षा की रक्षा करने के देशभक्तिपूर्ण कर्तव्य को पूरा कर रही है.’ ट्रंप ने आगे कहा, ‘जेन्सन, एनवीडिया के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स, अमेरिका के जनता और असल में पूरी दुनिया को बहुत-बहुत बधाई! इस मामले पर ध्यान देने के लिए धन्यवाद.’
यह भी पढ़ेंः एनवीडिया ने बदला फैसला, जेनसन हुआंग को दोबारा बनाया प्रेसिडेंट और CEO

