27 नवंबर 2026, 2:37 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
विश्व

जब तक चला ‘ऑपरेशन सिंदूर’, भारत के खिलाफ चीन करता रहा ये खेल, रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

पहलगाम हमले के बाद जब भारतीय सेना पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर और पाकिस्तान में छुपे आतंकवादियों के खिलाफ 'ऑपरेशन सिंदूर' चला रही थी, तब पूरे ऑपरेशन के दौरान तीन चीनी जासूसी सैटेलाइट भारत के पश्चिमी तट खासतौर से गुजरात के ऊपर मंडराते रहे. भारतीय अंतरिक्ष निगरानी और खुफिया कंपनी 'दिगंतरा' की एक रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ है.

जब तक चला ‘ऑपरेशन सिंदूर’, भारत के खिलाफ चीन करता रहा ये खेल, रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
स्रोत: abp news world
शेयर करेंWhatsAppFacebook

पहलगाम हमले के बाद जब भारतीय सेना पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर और पाकिस्तान में छुपे आतंकवादियों के खिलाफ 'ऑपरेशन सिंदूर' चला रही थी, तब पूरे ऑपरेशन के दौरान तीन चीनी जासूसी सैटेलाइट भारत के पश्चिमी तट खासतौर से गुजरात के ऊपर मंडराते रहे. भारतीय अंतरिक्ष निगरानी और खुफिया कंपनी 'दिगंतरा' की एक रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ है.

टाइम्स ऑफ इंडिया ने दिंगतरा की ओर से शेयर की गई रिपोर्ट के आधार पर बताया कि हिंद महासागर क्षेत्र में भारत के नौसेना और वायु सेना के ठिकानों पर नजर रखने के अलावा इन तीनों सैटेलाइट्स (निंग्जिया-14, गाओफेन-11 और याओगान-30) ने भारत-पाक तनाव के दौरान महत्वपूर्ण कॉमर्शियल बुनियादी ढांचे और बंदरगाहों की भी निगरानी की. इनमें रिलायंस की जामनगर रिफाइनरी और खासतौर पर भुज, नलिया और जामनगर के आसपास के इलाके शामिल थे.

रिपोर्ट के मुताबिक, ये सभी चीनी उपग्रह, खासतौर से याओगान-43 01G हाई-क्वालिटी वाली तस्वीरें लेने और  इलेक्ट्रॉनिक खुफिया जानकारी जुटाने की क्षमताओं से लैस है. इन्होंने  7 मई 2025 को अपनी ऑर्बिट पैरामीटर में बदलाव किया. गौर करने वाली बात यह है कि यह वही दिन था, जब भारत ने  'ऑपरेशन सिंदूर' की शुरुआत की थी और यह संघर्ष चार दिनों तक चला था.

रिपोर्ट के मुताबिक, यह पाया गया कि कक्षा में किए गए इस बदलाव से भारतीय सैन्य ठिकानों पर उनकी निगरानी का समय बढ़ गया. रिपोर्ट में यह भी रिकॉर्ड किया गया कि पिछले साल 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले से कुछ दिन पहले चीनी सैटेलाइट ने पहलगाम क्षेत्र पर फोकस करने के लिए बार-बार और असामान्य रूप से अपनी दिशा में बदलाव किए थे.

बता दें, सैन्य लिहाज से भारत का पश्चिमी तट बेहद अहम है, यहां इंडियन नेवी का एक प्रमुख केंद्र है. 'वेस्टर्न नेवल कमांड' के तहत यह तटरेखा पश्चिमी हिंद महासागर में भारत की समुद्री सुरक्षा और शक्ति प्रदर्शन को मजबूती देती है. मुंबई, गोवा और कारवार जैसे बड़े केंद्र सबमरीन, पनडुब्बियों, नौसैनिक विमानन और जहाज निर्माण में मदद करते हैं. पश्चिमी नौसेना कमान अरब सागर में महत्वपूर्ण ऊर्जा और व्यापार मार्गों की रक्षा करती है.

 

 

समाचार स्रोत

यह खबर abp news world से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗