24 नवंबर 2026, 8:04 AM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
राष्ट्रीय

जमुई कांड: चिराग पासवान की पहली प्रतिक्रिया, 'अपराधियों में कानून का भय...'

जमुई की घटना पर केंद्रीय मंत्री और एलजेपी (R) के अध्यक्ष चिराग पासवान ने कहा कि इसने हम सभी को झकझोर कर रख दिया था. उन्होंने एक्स पोस्ट में कहा कि बेटियों की सुरक्षा के साथ किसी भी तरह का समझौता नहीं होगा. पुलिस की कार्रवाई पर उन्होंने कहा कि इससे साफ संदेश है कि जो कानून से खिलवाड़ करेंगे उनके खिलाफ

जमुई कांड: चिराग पासवान की पहली प्रतिक्रिया, 'अपराधियों में कानून का भय...'
स्रोत: abp news world
शेयर करेंWhatsAppFacebook

जमुई की घटना पर केंद्रीय मंत्री और एलजेपी (R) के अध्यक्ष चिराग पासवान ने कहा कि इसने हम सभी को झकझोर कर रख दिया था. उन्होंने एक्स पोस्ट में कहा कि बेटियों की सुरक्षा के साथ किसी भी तरह का समझौता नहीं होगा. पुलिस की कार्रवाई पर उन्होंने कहा कि इससे साफ संदेश है कि जो कानून से खिलवाड़ करेंगे उनके खिलाफ कड़ा एक्शन होगा.

इसके साथ ही केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने एक्स पोस्ट में जिला प्रशासन से आग्रह करते हुए पूरे मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक POCSO कोर्ट में कराकर पीड़ितों को जल्द इंसाफ दिलाने की मांग की. उन्होंने कहा, ''अपराधियों में कानून का भय और बेटियों में सुरक्षा का विश्वास-यही हमारी प्राथमिकता है.''

जमुई की घटना ने हम सभी को झकझोर कर रख दिया था।

इस जघन्य घटना में पुलिस ने कड़ी कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों की गिरफ्तार कर स्पष्ट संदेश दिया है कि कानून से खिलवाड़ करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी। साथ ही, जिला प्रशासन से आग्रह है कि पूरे मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक POCSO…

— युवा बिहारी चिराग पासवान (@iChiragPaswan) September 22, 2026

पुलिस एनकाउंटर में दो आरोपी जख्मी

बिहार के जमुई जिले में नाबालिग लड़की से कथित छेड़छाड़ और उसके साथ जा रहे लड़के के साथ बदसलूकी के मामले में पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है. दो आरोपियों को पुलिस ने मंगलवार (22 सितंबर) को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया. पुलिस अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ में दोनों आरोपी जख्मी हैं. पुलिस के मुताबिक आरोपियों में से एक नंदन यादव के पैर में गोली लगी है. इसके साथ नंदन का सहयोगी हरेराम यादव पुलिस से बचकर भागने की कोशिश में घुटने में चोट लगने से जख्मी हो गया.

वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस का एक्शन

19 सितंबर 2026 को हुई इस घटना के सिलसिले में पुलिस ने अब तक कुल पांच लोगों को दबोचा है. घटना से जुड़े वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर प्रसारित होने के बाद यह मामला सामने आया और पुलिस प्रशासन ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की.

जमुई के मुख्य आरोपी तक कैसे पहुंची पुलिस? नंदन यादव का अवैध बालू-शराब तक का धंधा

समाचार स्रोत

यह खबर abp news world से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗