3 अक्टूबर 2026, 12:48 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
राष्ट्रीय

‘जमुई कांड में मुस्लिम-यादव एंगल ढूंढो’! तेजस्वी का बड़ा हमला

बिहार के जमुई में नाबालिग छात्रा से कथित छेड़छाड़ और मारपीट का वीडियो सामने आने के बाद सियासी घमासान तेज हो गया है. आरजेडी नेता और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और सरकार पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने एक काल्पनिक बातचीत के जरिए सरकार और पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाए.

‘जमुई कांड में मुस्लिम-यादव एंगल ढूंढो’! तेजस्वी का बड़ा हमला
स्रोत: abp news world
शेयर करेंWhatsAppFacebook

बिहार के जमुई में नाबालिग छात्रा से कथित छेड़छाड़ और मारपीट का वीडियो सामने आने के बाद सियासी घमासान तेज हो गया है. आरजेडी नेता और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और सरकार पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने एक काल्पनिक बातचीत के जरिए सरकार और पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाए.

तेजस्वी ने अपनी पोस्ट में मुख्यमंत्री और पुलिस अधिकारी के बीच कथित बातचीत का एक काल्पनिक डायलॉग लिखा है. इसमें उन्होंने आरोपी के गमछे के रंग, उसकी जाति और कथित राजनीतिक समर्थन को लेकर सरकार पर तंज कसा. पोस्ट में उन्होंने ‘भगवा’, ‘हरा रंग’ और AI का जिक्र करते हुए सरकार पर राजनीतिक फायदे के लिए मामले में जातीय और धार्मिक एंगल तलाशने का व्यंग्य किया.

यह भी पढ़ें- सम्राट चौधरी इस्तीफा देंगे? अपने बयान पर 'फंसे' बिहार के CM

‘मुस्लिम और यादव एंगल ढूंढो’ वाला तंज

तेजस्वी ने अपने पोस्ट में एक काल्पनिक पुलिस अधिकारी के हवाले से यह भी लिखा कि आरोपियों की जाति पूछी जा रही है और ‘मुस्लिम और यादव एंगल’ तलाशने का दबाव बनाया जा रहा है. उन्होंने इस पूरे संवाद के जरिए सरकार पर राजनीतिक संरक्षण और पुलिस पर दबाव के आरोपों को व्यंग्यात्मक अंदाज में उठाया. देखें तेजस्वी का पोस्ट- 

जमुई कांड के वक्त जातीय सम्मेलन कर रहे सम्राट चौधरी ने रात में पुलिस अधिकारी को फ़ोन घुमाकर पूछा

CM: लड़की छेड़ने वाले ने किस रंग का गमछा लपेटा हुआ था?
पुलिस- सर…..भगवा! एकदम आप जैसा
CM:- फिर तो वह भगवा बलात्कारी ना हुआ। मतलब विचार से तो सात्विक और मोदी समर्थक ही होगा ना…

— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) September 22, 2026

जमुई मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार

जमुई में 19 सितंबर को एक नाबालिग छात्र और छात्रा के साथ कथित बदसलूकी और छेड़छाड़ का वीडियो सामने आया था. पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर तीन नाबालिगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक अन्य संदिग्धों की भूमिका की भी जांच की जा रही है. मामले की जांच के लिए SIT गठित की गई है और वायरल वीडियो के प्रसार को रोकने के लिए भी कार्रवाई की जा रही है

घटना पर लगातार बढ़ रहा राजनीतिक विवाद

घटना को लेकर विपक्षी दल बिहार सरकार और प्रशासन पर सवाल उठा रहे हैं. तेजस्वी यादव ने इससे पहले भी जमुई मामले को लेकर कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए थे. दूसरी ओर, सत्तारूढ़ गठबंधन के नेताओं ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई का भरोसा दिया है.

यह भी पढ़ें- बिहार: भोजपुर में युवक की गोली मारकार हत्या, 20 दिन पहले बना था पिता

समाचार स्रोत

यह खबर abp news world से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗