जमीन पर निर्माण कराने पहुंचे किसान पर कुल्हाड़ी से हमला:कानपुर देहात के लहरापुर में जमीनी विवाद
कानपुर देहात के अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र में शनिवार सुबह जमीन विवाद को लेकर बुजुर्ग किसान पर हमला कर दिया गया। लहरापुर गांव में किसान अपनी जमीन पर निर्माण कार्य कराने पहुंचा था। आरोप है कि इसी दौरान कुल्हाड़ी और डंडों से लैस लोगों ने उस पर हमला कर दिया। मारपीट से बचने के लिए किसान ने मौके से भागकर जान बचाई। घटना का वीडियो सोशल मीडि

कानपुर देहात के अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र में शनिवार सुबह जमीन विवाद को लेकर बुजुर्ग किसान पर हमला कर दिया गया। लहरापुर गांव में किसान अपनी जमीन पर निर्माण कार्य कराने पहुंचा था। आरोप है कि इसी दौरान कुल्हाड़ी और डंडों से लैस लोगों ने उस पर हमला कर दिया। मारपीट से बचने के लिए किसान ने मौके से भागकर जान बचाई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। निर्माण कराने पहुंचे किसान पर हमला जानकारी के मुताबिक, शनिवार सुबह करीब 10 बजे बुजुर्ग किसान अपनी जमीन पर निर्माण कार्य करा रहा था। इसी दौरान कुछ लोग वहां पहुंचे और जमीन पर कब्जे की नीयत से विवाद करने लगे। देखते ही देखते उन्होंने किसान पर कुल्हाड़ी और डंडों से हमला कर दिया। अचानक हुई मारपीट से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। भागकर बचाई अपनी जान हमलावरों से घिरे किसान ने किसी तरह मौके से भागकर अपनी जान बचाई। घटना के बाद पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलने पर यूपी-112 की टीम मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल की। सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो घटना से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें जमीन विवाद को लेकर हुए हंगामे और मारपीट का मामला सामने आया है। वीडियो के आधार पर पुलिस जांच कर रही है। तहरीर मिलने पर होगी कार्रवाई सीओ सदर संजय सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
समाचार स्रोत
यह खबर dainik bhasker category से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।
मूल स्रोत देखें ↗
