28 अक्टूबर 2026, 4:50 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
उत्तर प्रदेश

जामिया में प्रदर्शनकारी छात्रों को कैंपस खाली करने का अंतिम नोटिस जारी

जामिया मिल्लिया इस्लामिया में प्रदर्शनकारी छात्रों को तुरंत कैंपस खाली करने का अंतिम नोटिस दिया गया. प्रशासन का दावा है कि मांगों के चार्टर को सैद्धांतिक मंजूरी दी गई और विश्वविद्यालय के आदेश के बाद अधिकांश छात्रों ने भूख हड़ताल खत्म कर प्रदर्शन वापस लिया. नोटिस के मुताबिक, कुछ छात्र अब भी नॉर्थ कैंपस

जामिया में प्रदर्शनकारी छात्रों को कैंपस खाली करने का अंतिम नोटिस जारी
स्रोत: abp news world
शेयर करेंWhatsAppFacebook

जामिया मिल्लिया इस्लामिया में प्रदर्शनकारी छात्रों को तुरंत कैंपस खाली करने का अंतिम नोटिस दिया गया. प्रशासन का दावा है कि मांगों के चार्टर को सैद्धांतिक मंजूरी दी गई और विश्वविद्यालय के आदेश के बाद अधिकांश छात्रों ने भूख हड़ताल खत्म कर प्रदर्शन वापस लिया. नोटिस के मुताबिक, कुछ छात्र अब भी नॉर्थ कैंपस के गुलिस्तान-ए-गालिब भवन और गालिब लॉन में धरने पर बैठे हैं. 

प्रशासन ने दावा किया कि छात्रों को समझाने के लिए वरिष्ठ फैकल्टी और अधिकारियों का प्रतिनिधिमंडल 3 घंटे से अधिक समय तक बातचीत करता रहा लेकिन छात्र नहीं माने. प्रशासन ने आरोप लगाया कि विभागों के कई तालों को तोड़ा गया और संपत्ति को नुकसान पहुंचाया गया. नोटिस में कहा गया कि प्रदर्शनकारी तुरंत भवन और धरना स्थल खाली कर अपने साथियों के साथ कैंपस छोड़ दें अन्यथा अनुशासनात्मक और कानूनी कार्रवाई की जाएगी. 

दिल्ली पुलिस की रडार पर संदिग्ध

इस बीच संदिग्ध दिल्ली पुलिस की रडार पर हैं. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, अभी तक 150 से ज्यादा संदिग्ध लोगों की पहचान की गई है. इस मामले में दिल्ली पुलिस जल्द ही संदिग्धों के खिलाफ एक और FIR दर्ज कर सकती है. दिल्ली पुलिस को जामिया के रजिस्ट्रार की तरफ से अब तक 4 शिकायतें मिल चुकी हैं. 


जबरन घुसने के मामले में हो चुकी है FIR

यूनिवर्सिटी कैंपस में जबरन घुसने के मामले में पहले ही एक FIR हो चुकी है, जिसमें कांग्रेस सांसद इमरान मसूद, इमरान प्रतापगढ़ी , समाजवादी पार्टी के रामपुर से सांसद मोहिबुल्ला नदवी, यूपी विधान परिषद सदस्य शाहनवाज खान, AIMIM के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष शोएब जमाई को नामज़द करने के साथ अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. तीनों सांसदों पर हुई FIR की रिपोर्ट दिल्ली पुलिस ने  लोकसभा स्पीकर को भी भेज दी गई है.

ड्रोन कैमरे की फुटेज की भी जांच

रजिस्ट्रार की तरफ से मिली अन्य शिकायतों की जांच के बाद एक और FIR दर्ज हो सकती है. दिल्ली पुलिस मोबाइल वीडियो, सीसीटीवी फुटेज, कैमरे से ली जा रही फ़ोटो से भी जांच कर रही है. ड्रोन कैमरे की फुटेज की भी जांच जा रही है. जामिया मिल्लिया इस्लामिया कैंपस के बाहर कोई भी व्यक्ति हंगामा करता है तो पुलिस उसके खिलाफ अब सख्त एक्शन लेने की तैयारी में है.

दिल्ली में इस महीने दर्ज हुआ सबसे कम तापमान, बारिश पर भी अपडेट

समाचार स्रोत

यह खबर abp news world से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗