जालौन में पार्षद के घर सिलेंडर ब्लास्ट, 23 झुलसे:इनमें 13 बच्चे, 5 महिलाएं; 5 मासूमों की हालत नाजुक, 60% तक जले
जालौन के उरई में पार्षद के घर में गैस सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। हादसे में 23 लोग झुलस गए। इनमें 13 बच्चे, 5 महिलाएं और 5 पुरुष शामिल हैं। गंभीर रूप से झुलसे 19 लोगों को झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। इनमें 5 मासूम बच्चों समेत 10 की हालत नाजुक बनी हुई है। ये सभी 20 से 60 फीसदी तक झुलसे हैं। रविवार देर रात 12 बजे झांसी रेंज के आ

जालौन के उरई में पार्षद के घर में गैस सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। हादसे में 23 लोग झुलस गए। इनमें 13 बच्चे, 5 महिलाएं और 5 पुरुष शामिल हैं। गंभीर रूप से झुलसे 19 लोगों को झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। इनमें 5 मासूम बच्चों समेत 10 की हालत नाजुक बनी हुई है। ये सभी 20 से 60 फीसदी तक झुलसे हैं। रविवार देर रात 12 बजे झांसी रेंज के आईजी आकाश कुलहरि मेडिकल कॉलेज पहुंचे। उन्होंने घायलों और उनके परिजनों से बातचीत कर घटना की जानकारी ली। आईजी ने बताया- “पार्षद माता प्रसाद के घर गैस सिलेंडर लीक होने के बाद आग लग गई थी। इस दौरान बस्ती के कुछ बच्चे और महिलाएं आग देखने पहुंच गए, तभी सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया। 15 डॉक्टरों की टीम इलाज में लगी हुई है।” तस्वीरें देखिए- अब सिलसिलेवार तरीके से पूरा मामला समझिए… उरई के शांतिनगर निवासी पार्षद माता प्रसाद के मकान में रविवार शाम परिवार के लोग चाय बना रहे थे। इसी दौरान अचानक गैस सिलेंडर में आग लग गई। परिवार के लोग कुछ समझ पाते, इससे पहले ही आग ने विकराल रूप ले लिया और सिलेंडर में जोरदार विस्फोट हो गया। धमाके के साथ सिलेंडर के टुकड़े आसपास जा गिरे। इसकी चपेट में पार्षद के परिवार के 10 से अधिक सदस्यों समेत मोहल्ले के लोग आ गए। तेज आवाज सुनकर इलाके में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। फायर ब्रिगेड ने आग बुझाई, 19 झुलसे लोगों को झांसी लाया गया हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं। फायर ब्रिगेड कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायलों को जिला अस्पताल और राजकीय मेडिकल कॉलेज उरई पहुंचाया गया। वहां से गंभीर रूप से झुलसे 19 लोगों को डॉक्टरों ने झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। झांसी में 15 डॉक्टरों की टीम तैनात, प्रिंसिपल ने संभाली कमान सिलेंडर ब्लास्ट के बाद प्रशासन अलर्ट हो गया। एडी हेल्थ ने झांसी मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. सुधीर सिंह को कॉल कर व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए। झांसी डीएम गौरांग राठी ने भी अस्पताल प्रशासन को अलर्ट किया। इसके बाद सर्जरी और प्लास्टिक सर्जरी विभाग के 15 डॉक्टरों की टीम तैनात कर दी गई। प्लास्टिक सर्जरी वार्ड के बेड भी खाली करा लिए गए। रात 10 बजे से घायलों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हुआ। सबसे अंत में 19वें घायल पुष्पेंद्र देर रात 12:35 बजे मेडिकल कॉलेज पहुंचे। सभी घायलों को भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया गया है। ये लोग गंभीर रूप से झुलसे -------------------------------------- ये खबर भी पढ़िए… दूल्हों ने पहनी 1-1 करोड़ के नोटों की माला, 100 फीट लंबी; मथुरा में घुड़चढ़ी पर जीजा ने गिफ्ट में दीं मथुरा में जीजा ने अपने सालों की घुड़चढ़ी में दोनों दूल्हों को एक-एक करोड़ रुपए के नोटों की माला पहनाई। करीब 100 फीट लंबी इन मालाओं को संभालने के लिए कई लोगों को जुटना पड़ा। दरअसल, गांव नगला फोंदा निवासी योगेंद्र सिंह और कुशलपाल सिंह के बेटे प्रशांत और कान्हा राघव की शनिवार को घुड़चढ़ी निकाली जा रही थी। दोनों की शादी गोवर्धन के एक मैरिज होम में गांव मुड़सेरस निवासी युवतियों के साथ होनी है। पढ़ें पूरी खबर…
समाचार स्रोत
यह खबर dainik bhasker category से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।
मूल स्रोत देखें ↗
