16 अक्टूबर 2026, 5:39 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
राष्ट्रीय

झांसी में खेत पर बेहोश मिले युवक की मौत:पत्नी और बच्चे के साथ कस्बे में रहता था, एक महीने से डिप्रेशन में था

झांसी से सटे माहोबा में खेत पर बेसुध मिले युवक ने दम तोड़ दिया। वह बेटे और पत्नी के साथ हरपालपुर में रहता था। तीन दिन पहले वह खेत पर गया था। जब परिजन पहुंचे तो बेसुध मिला। इस पर परिजन उसे झांसी मेडिकल कॉलेज लेकर आए। यहां पर इलाज के दौरान गुरुवार को युवक ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पूरा मामला महोबा के महोबक

झांसी में खेत पर बेहोश मिले युवक की मौत:पत्नी और बच्चे के साथ कस्बे में रहता था, एक महीने से डिप्रेशन में था
स्रोत: dainik bhasker category
शेयर करेंWhatsAppFacebook
झांसी से सटे माहोबा में खेत पर बेसुध मिले युवक ने दम तोड़ दिया। वह बेटे और पत्नी के साथ हरपालपुर में रहता था। तीन दिन पहले वह खेत पर गया था। जब परिजन पहुंचे तो बेसुध मिला। इस पर परिजन उसे झांसी मेडिकल कॉलेज लेकर आए। यहां पर इलाज के दौरान गुरुवार को युवक ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पूरा मामला महोबा के महोबकंठ थाना क्षेत्र का है। 11 साल का एक बेटा है मृतक का नाम दीपेंद्र सिंह यादव (34) पुत्र भारत सिंह यादव था। वह महोबकंठ थाना क्षेत्र के रामनगर टपरियन गांव का रहने वाला था। परिजनों ने बताया कि दीपेंद्र खेती किसानी करता था। उसकी शादी 13 साल पहले हुई थी। उनका 11 साल का एक बेटा अभय है। दीपेंद्र अपनी पत्नी और बेटे के साथ हरपालपुर में रहता था। जहां बेटा पढ़ाई कर रहा था। दीपेंद्र गांव आता-जाता रहता था। 13 अक्टूबर को दीपेंद्र हरपालपुर से अपने खेत पर गया था। घर नहीं आने पर परिजन देखने गए तो वह खेत पर बेहोश मिला। तब परिजन आनन फानन में हरपालपुर ले गए। वहां डॉक्टरों ने दीपेंद्र को झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। यहां पर इलाज के दौरान गुरुवार को दीपेंद्र ने दम तोड़ दिया। परिजनों ने बताया कि लगभग एक महीने से दीपेंद्र किसी बात को लेकर डिप्रेशन में चल रहा था झांसी पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। आगे की जांच महोबा पुलिस करेगी।
समाचार स्रोत

यह खबर dainik bhasker category से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗