झांसी में जमीन के विवाद में तहसील में मारपीट:बाउंसरों को भी पीटा,VIDEO सामने आया, पुलिस जांच में जुटी
झांसी की तहसील में जमीन के विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। खास बात यह है कि एक पक्ष अपनी सुरक्षा के लिए प्राइवेज बाउंसर लेकर आया था। विवाद होने पर दूसरे पक्ष ने बाउंसरों को भी जमकर धुना। मारपीट कर उनके कपड़े तक फाड़ दिए। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और दोनों पक्षों के लोगों को पकड़कर थाने ले गई। घटना गुरुवार की

झांसी की तहसील में जमीन के विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। खास बात यह है कि एक पक्ष अपनी सुरक्षा के लिए प्राइवेज बाउंसर लेकर आया था। विवाद होने पर दूसरे पक्ष ने बाउंसरों को भी जमकर धुना। मारपीट कर उनके कपड़े तक फाड़ दिए। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और दोनों पक्षों के लोगों को पकड़कर थाने ले गई। घटना गुरुवार की है। अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। पूरा मामला नवाबाद थाना क्षेत्र का है। जमीन की लिखापढ़ी को लेकर भिड़े नवाबाद थाना क्षेत्र में बनी सदर तहसील में ही रजिस्ट्री ऑफिस भी है। जहां जमीनों की रजिस्ट्री व जमीन संबंधी अन्य कार्य होते हैं। ऐसी ही एक जमीन की लिखापढ़ी को लेकर दो पक्ष भिड़ गए। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी। इससे तहसील में अफरातफरी मच गई। एक पक्ष अपनी सुरक्षा में बाउंसर लेकर आया था। लेकिन जब मारपीट शुरू हुई तो लोगों ने बाउंसरों को भी नहीं छोड़ा और उनके साथ भी मारपीट कर कपड़े फाड़ दिए। हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
समाचार स्रोत
यह खबर dainik bhasker category से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।
मूल स्रोत देखें ↗
