4 नवंबर 2026, 7:17 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
राष्ट्रीय

झांसी में धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ सौंपा ज्ञापन:विवादित टिप्पणी पर निष्पक्ष जांच की बुंदेलखंड क्रांति सेना ने उठाई मांग

बागेश्वर धाम के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री द्वारा भगवान श्रीराम एवं भगवान श्रीकृष्ण के संबंध में की गई कथित अमर्यादित टिप्पणी को लेकर बुंदेलखंड क्रांति सेना ने नाराजगी जताई है। संगठन ने इस मामले में निष्पक्ष जांच कराकर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है। इस संबंध में बुंदेलखंड क्रांति सेना की ओर से

झांसी में धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ सौंपा ज्ञापन:विवादित टिप्पणी पर निष्पक्ष जांच की बुंदेलखंड क्रांति सेना ने उठाई मांग
स्रोत: dainik bhasker category
शेयर करेंWhatsAppFacebook
बागेश्वर धाम के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री द्वारा भगवान श्रीराम एवं भगवान श्रीकृष्ण के संबंध में की गई कथित अमर्यादित टिप्पणी को लेकर बुंदेलखंड क्रांति सेना ने नाराजगी जताई है। संगठन ने इस मामले में निष्पक्ष जांच कराकर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है। इस संबंध में बुंदेलखंड क्रांति सेना की ओर से 4 नवंबर को राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी झाँसी के माध्यम से भेजा गया। ज्ञापन में संगठन ने आरोप लगाया कि धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने अपने प्रवचन के दौरान भगवान श्रीराम एवं भगवान श्रीकृष्ण के मध्य भेद उत्पन्न करने वाली टिप्पणी की है। इससे देश के करोड़ों हिंदू श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। ज्ञापन में कहा गया कि भगवान श्रीकृष्ण भारतीय संस्कृति, सनातन परंपरा और करोड़ों लोगों की आस्था के प्रमुख आराध्य हैं। उनके संबंध में सार्वजनिक मंच से इस प्रकार की टिप्पणी करना गंभीर विषय है। संगठन ने आशंका जताई कि ऐसी टिप्पणियों से सामाजिक सौहार्द प्रभावित हो सकता है। बुंदेलखंड क्रांति सेना ने राष्ट्रपति से मांग की है कि प्रकरण का संज्ञान लेकर कथित बयान की निष्पक्ष जांच कराई जाए और जांच के आधार पर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के निर्देश दिए जाएं।
समाचार स्रोत

यह खबर dainik bhasker category से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗