2 अक्टूबर 2026, 3:29 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
टेक्नोलॉजी

टाइपिंग छोड़िए, अब बोलकर लिखेगा AI! Fireflies.ai का नया Voice Tool लॉन्च

अब काम करते समय हर छोटी बात टाइप करने की जरूरत नहीं होगी. Fireflies.ai ने नया वॉइस टूल Talk लॉन्च किया है, जो आपकी आवाज को सीधे टेक्स्ट में बदलकर उसी जगह लिख देता है, जहां आप सामान्य तौर पर टाइप करते हैं. अब ईमेल लिखना हो, Slack पर जवाब देना हो, किसी डॉक्यूमेंट में कुछ जोड़ना हो या AI टूल में प्रॉम्प्

टाइपिंग छोड़िए, अब बोलकर लिखेगा AI! Fireflies.ai का नया Voice Tool लॉन्च
स्रोत: abp news world
शेयर करेंWhatsAppFacebook

अब काम करते समय हर छोटी बात टाइप करने की जरूरत नहीं होगी. Fireflies.ai ने नया वॉइस टूल Talk लॉन्च किया है, जो आपकी आवाज को सीधे टेक्स्ट में बदलकर उसी जगह लिख देता है, जहां आप सामान्य तौर पर टाइप करते हैं. अब ईमेल लिखना हो, Slack पर जवाब देना हो, किसी डॉक्यूमेंट में कुछ जोड़ना हो या AI टूल में प्रॉम्प्ट डालना हो, आप बोलकर अपना काम कर सकते हैं.

खास बात यह है कि Talk सिर्फ मीटिंग के लिए नहीं है, बल्कि डेली के काम में अलग-अलग ऐप्स के साथ इस्तेमाल किया जा सकता है. तो आइए जानते हैं कि Fireflies.ai का नया Voice Tool कैसे काम करता है. 

कैसे काम करता है Fireflies.ai Talk?

Fireflies.ai का नया वॉइस टूल Mac और Windows पर कंपनी के डेस्कटॉप ऐप के जरिए काम करता है. यूजर कीबोर्ड शॉर्टकट से Talk शुरू कर सकता है और जिस ऐप में काम चल रहा है, वहीं बोलकर टेक्स्ट दर्ज कर सकता है. आवाज से तैयार हुआ टेक्स्ट सीधे कर्सर की जगह पर दिखाई देता है. कंपनी ने इस फीचर को अपने सभी प्लान में उपलब्ध कराया है, जिसमें फ्री प्लान भी शामिल है. अभी यह Mac और Windows के डेस्कटॉप ऐप पर उपलब्ध है. iOS सपोर्ट जल्द आने की बात कही गई है, जिसके बाद Android वर्जन भी पेश किया जाएगा. 

100 से ज्यादा भाषाओं का सपोर्ट

Talk की खास बात इसका भाषा सपोर्ट भी है. यह 100 से ज्यादा भाषाओं में आवाज को टेक्स्ट में बदल सकता है. इनमें हिंदी, तमिल, मलयालम, तेलुगु, गुजराती, कन्नड़, ओडिया, बंगाली, मराठी, पंजाबी और सिंधी जैसी भारतीय भाषाएं भी शामिल हैं,  सिर्फ आवाज को शब्दों में बदलना ही इसका काम नहीं है. Talk अपने आप टेक्स्ट में जरूरी विराम चिह्न जोड़ता है और लिखे गए वाक्यों को साफ-सुथरा भी करता है. ऐसे में यूजर को बोलते समय कोमा या फुल स्टॉप अलग से बोलने की जरूरत नहीं पड़ती है. 

यह भी पढ़ें - Freestanding या Integrated, किचन के लिए कौन-सा Appliance ज्यादा सही?

कहां-कहां यूज कर सकते हैं Fireflies.ai Talk?

Talk का इस्तेमाल ईमेल लिखने, Slack मैसेज का जवाब देने, डॉक्यूमेंट में टेक्स्ट जोड़ने और AI टूल्स में प्रॉम्प्ट लिखने के लिए किया जा सकता है. Slack में किसी टीममेट या ग्रुप का नाम बोलने पर उसे संबंधित @mention में बदला जा सकता है. 

प्राइवेसी को लेकर कंपनी ने क्या कहा?

Fireflies.ai का कहना है कि डिक्टेशन डिवाइस पर रहता है. ऑडियो ट्रांसक्रिप्शन के लिए भेजा जाता है, लेकिन तैयार टेक्स्ट को स्टोर नहीं किया जाता और न ही कंपनी के AI मॉडल को ट्रेन करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है. Talk को SOC 2 Type II, GDPR और HIPAA मानकों के अनुरूप होने का भी दावा किया गया है. 

यह भी पढ़ें - कान में लगे Earbuds कैसे बदल देते हैं भाषा? सेकेंडों में ऐसे होता है Translation

समाचार स्रोत

यह खबर abp news world से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗