2 अक्टूबर 2026, 3:34 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
मनोरंजन

टैरो राशिफल 2 अक्टूबर 2026: तुला को पदोन्नति का तोहफा, सिंह को इंटरव्यू में सफलता; जानें 12 राशियों का भाग्य

Tarot Rashifal 2 October 2026: अक्तूबर महीने का यह शुक्रवार सभी 12 राशियों के लिए करियर में प्रमोशन, नई नौकरी के इंटरव्यू में सफलता, विवाह प्रस्तावों और आजीविका के नए अवसरों

टैरो राशिफल 2 अक्टूबर 2026: तुला को पदोन्नति का तोहफा, सिंह को इंटरव्यू में सफलता; जानें 12 राशियों का भाग्य
स्रोत: ABP NEWS ASTRO
शेयर करेंWhatsAppFacebook

Tarot Rashifal 2 October 2026: अक्तूबर महीने का यह शुक्रवार सभी 12 राशियों के लिए करियर में प्रमोशन, नई नौकरी के इंटरव्यू में सफलता, विवाह प्रस्तावों और आजीविका के नए अवसरों के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण संकेत दे रहा है. आज ग्रहों की स्थिति और टैरो कार्ड्स आपके जीवन में क्या बड़े बदलाव लेकर आ रहे हैं, प्रसिद्ध टैरो कार्ड रीडर एवं ज्योतिषाचार्या नीतिका शर्मा (श्री लक्ष्मीनारायण एस्ट्रो सॉल्यूशन, अजमेर) से.

आज तुला राशि के नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन के योग हैं और सिंह राशि वालों को इंटरव्यू में सफलता मिलेगी, वहीं मिथुन राशि के जातकों को उधार लेने की स्थिति से बचने और वृषभ राशि वालों को विपरीत परिस्थितियों में अपना आपा न खोने की सख्त सलाह दी गई है. आइए विस्तार से जानते हैं कि मेष से लेकर मीन राशि तक के जातकों का आज का दिन कैसा बीतेगा.

मेष टैरो राशिफल 
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मेष राशि के जातकों को आज कार्यस्थल पर थोड़ा संभलकर रहने की जरूरत है. आज कार्यस्थल पर किसी से उलझे नहीं. साथ ही किसी से अनावश्यक वार्तालाप भी न करें. इस वजह से आपका विवाद हो सकता है. घर परिवार में हंसी खुशी का माहौल रहेगा.

वृश्चिक टैरो राशिफल :
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि वृषभ राशि के लोगों को धैर्य बनाकर रखने की जरूरत है. आज कुछ ऐसी परिस्थितियां आ सकती हैं जिस वजह से आप अपना आपा खो सकते हैं. इसलिए आज किसी को भी उत्तर देते समय थोड़ा सावधानी बरतें. आपको सलाह है कि आज अधिक जोखिम न उठाएं.

मिथुन टैरो राशिफल 
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मिथुन राशि के लोगों की दिनचर्या आज काफी ज्यादा व्यस्त रहने वाली है. साथ ही आज आपकी आर्थिक स्थिति भी थोड़ा डगमगा सकती है. आपको आर्थिक आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए किसी से उधार लेना पड़ सकता है.

कर्क टैरो राशिफल 
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि कर्क राशि लोगों के लिए आज घर परिवार में माहौल काफी अनुकूल रहने वाला है. साथ ही इस राशि के जो लोग किसी से आर्थिक सहायता पाना चाहते हैं उनके लिए भी समय बहुत अच्छा रहेगा.

सिंह टैरो राशिफल 
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि सिंह राशि के जो लोग नौकरी की तलाश में हैं उनके लिए आज का दिन काफी अच्छा कहा जा सकता है. आज आपको इंटरव्यू में सफलता प्राप्त होगी. अति लोभ से बचे, बाहर के खाने से बचे.

कन्या टैरो राशिफल 
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि कन्या राशि के लोगों के लिए आज का दिन परिवार और दोस्तों के साथ दिन काफी खुश मिजाज माहौल में बीतेगा. आज आप खुद के अंदर एक अलग ही ऊर्जा और स्फूर्ति देखने को मिलेगी.

तुला टैरो राशिफल 
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि तुला राशि के नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन शानदार कहा जा सकता है. आज आपको पदोन्नति के अच्छे अवसर मिलेंगे. साथ ही आज आप अपनी बुद्धि का इस्तेमाल अपने पक्ष में कर पाएंगे.

वृश्चिक टैरो राशिफल 
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि वृश्चिक राशि के अविवाहितों को विवाह के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे. विद्यार्थियों के लिए समय काफी अनुकूल रहने वाला है. आज उन्हें कोई बड़ी सफलता मिल सकती है.

धनु टैरो राशिफल 
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि धनु राशि के वैवाहिक और प्रेम संबंधों के लिए समय मिलाजुला रहने वाला है. विद्यार्थियों आज अपने समय का सदुपयोग करने में सक्षम रहेंगे. साथ ही आज आपको कोई बड़ी सफलता मिल सकती है.

मकर टैरो राशिफल 
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मकर राशि के लोगों को आज प्रेम संबंधों के मामले में लापरवाही करने से बचने की जरूरत है. आपका किसी से मनमुटाव उत्पन्न हो सकती है. आपको सलाह है कि भविष्य की योजनाओं को आज बहुत ही सोच विचार करके बनाएं.

कुंभ टैरो राशिफल 
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि कुंभ राशि के लोगों को जीविका के क्षेत्र में लाभ के अच्छे अवसर मिलने वाले हैं. आज अपनी वाणी को मधुर रखें. आपके संबंधों में मजबूती आएगी. कोशिश करें की आप खुद को एक्टिव रखें. आलस्य से बचें. आलस्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों में अवरोधक होगा.

मीन टैरो राशिफल 
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मीन राशि के लोगों का आज कोई महत्वपूर्ण कार्य सार्थक होने के योग है. जीवन साथी का भावनात्मक सहयोग प्राप्त होगा, किसी बाहरी व्यक्ति या बाहरी स्थान से लाभ हो सकता है.

अक्टूबर में शनिश्चरी अमावस्या का संयोग, पितरों के साथ शनि देव की कृपा पाने के लिए क्या करें

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

समाचार स्रोत

यह खबर ABP NEWS ASTRO से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗