ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत:चित्रकूट में घर से दो किलोमीटर दूर रेलवे ट्रैक पर मिला शव
चित्रकूट के बहिलपुरवा थाना क्षेत्र के सेमरिया चरणदासी गांव में ट्रेन की चपेट में आने से 50 साल की महिला की मौत हो गई। उनका शव सोमवार को घर से करीब दो किलोमीटर दूर रेलवे ट्रैक पर मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और जांच शुरू की। घर से निकली थीं, रेलवे ट्रैक पर मिला शव महिला की पहचान फातिमा

चित्रकूट के बहिलपुरवा थाना क्षेत्र के सेमरिया चरणदासी गांव में ट्रेन की चपेट में आने से 50 साल की महिला की मौत हो गई। उनका शव सोमवार को घर से करीब दो किलोमीटर दूर रेलवे ट्रैक पर मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और जांच शुरू की। घर से निकली थीं, रेलवे ट्रैक पर मिला शव महिला की पहचान फातिमा बानो के रूप में हुई है। परिजनों के मुताबिक, उनकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। वह घर से निकली थीं और बाद में रेलवे ट्रैक पर मृत मिलीं। घटना को आत्महत्या से जोड़कर देखा जा रहा है, हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हुई है। 15 साल पहले हुई थी पति की मौत परिजनों ने बताया कि फातिमा के पति मजीद अली की करीब 15 साल पहले मौत हो गई थी। उनकी दो बेटियों की शादी हो चुकी है। पति की मौत के बाद से वह परिवार के अन्य सदस्यों के साथ रह रही थीं। पुलिस ने शुरू की जांच घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय लोग मौके पर जुटे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जानकारी जुटाई और कानूनी कार्रवाई शुरू की। महिला का पोस्टमार्टम सोमवार दोपहर एक बजे जिला मुख्यालय में कराया गया।
समाचार स्रोत
यह खबर dainik bhasker category से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।
मूल स्रोत देखें ↗
