डिप्टी सीएम केशव मौर्य और ओम बिरला आज लखीमपुर पहुंचेंगे:कबीर महोत्सव और स्मृति भवन का भूमि पूजन करेंगे
लखीमपुर खीरी में आज डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला गोला गोकर्णनाथ के कबीरधाम में वार्षिक कबीर महोत्सव और कबीर स्मृति भवन के भूमि पूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे। बुधवार दोपहर करीब 1:40 बजे हेलीकॉप्टर से कबीरधाम पहुंचेंगे। जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह और प्रभारी मंत्री नितिन अग्रवाल भी सत्संग में शामिल

लखीमपुर खीरी में आज डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला गोला गोकर्णनाथ के कबीरधाम में वार्षिक कबीर महोत्सव और कबीर स्मृति भवन के भूमि पूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे। बुधवार दोपहर करीब 1:40 बजे हेलीकॉप्टर से कबीरधाम पहुंचेंगे। जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह और प्रभारी मंत्री नितिन अग्रवाल भी सत्संग में शामिल होंगे। VIP मूवमेंट को देखते हुए एसपी डॉ. ख्याति गर्ग ने कबीरधाम पहुंचकर सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया। सभी रास्तों पर पुलिस फोर्स तैनात की गई है। कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद दोनों नेता शाम 4:30 बजे कबीरधाम हेलीपैड से लखनऊ के लिए रवाना होंगे। शाम 5:40 बजे लखनऊ पहुंचेंगे। वीवीआईपी दौरे को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा के इंतजाम किए हैं। पल पल की अपडेट के लिए नीचे लाइव से गुजर जाइए…
समाचार स्रोत
यह खबर dainik bhasker category से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।
मूल स्रोत देखें ↗

