तेलंगाना के राजनीतिक मंच पर दो ग्रेजुएट MLC सीटों के चुनावों के लिए वोटर रजिस्ट्रेशन प्रोसेस एक अहम पड़ाव पर पहुंच गया है. इसको लेकर AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने मंगलवार (27 अक्टूबर) को ग्रेजुएट्स से खास अपील की है.
उन्होंने कहा, 'मैं उन सभी स्नातकों से अपील करता हूं, जिन्होंने 1 नवंबर, 2023 से पहले अपनी डिग्री हासिल की है, वे हैदराबाद-रंगा रेड्डी-महबूबनगर और नालगोंडा-खम्मम-वारंगल के ग्रेजुएट निर्वाचन क्षेत्रों में दो एमएलसी सीटों के लिए फॉर्म 18 के माध्यम से अपना नाम दर्ज कराएं.
ओवैसी ने कहा, एप्लीकेशन Form-18 के जरिए किए जाने चाहिए और यह प्रोसेस ऑनलाइन या तय सेंटर्स के जरिए पूरा किया जा सकता है. ओवैसी ने तय समय में एप्लीकेशन जमा करने को कहा. उन्होंने मुस्लिम माइनॉरिटी से अपने वोट के अधिकार का इस्तेमाल करने के लिए अलग से रजिस्टर करने की अपील की.
उन्होंने कहा, 'किसी भी चुनाव के लिए मतदाता सूची में आपका नाम होना बहुत महत्वपूर्ण है. मैं विशेष रूप से मुस्लिम अल्पसंख्यकों से अपना नाम दर्ज कराने की अपील करता हूं ताकि वे अपने मतदान के अधिकार का प्रयोग कर सकें, अपनी आवाज को मजबूत कर सकें और दबाव बना सकें. मैं सभी स्नातकों से 7 नवंबर से पहले अपना नाम दर्ज कराने की अपील करता हूं.'
BRS के प्रतिनिधियों ने की चीफ इलेक्टोरल ऑफिसर से मुलाकात
पहले से ही कई पार्टियां मांग कर रही हैं कि वोटर रजिस्ट्रेशन प्रोसेस को सुलझाया जाए. BRS पार्टी के प्रतिनिधियों ने हाल ही में चीफ इलेक्टोरल ऑफिसर से मुलाकात की और कहा कि बड़ी संख्या में Form-18 एप्लीकेशन अभी भी विचाराधीन हैं और डेडलाइन बढ़ाई जानी चाहिए. इन दलीलों पर ऑफिशियल जवाब का इंतजार है.
पॉलिटिकल एनालिस्ट्स का मानना है कि इस चुनाव के नतीजे का असर आने वाले लोकल बॉडी चुनावों पर भी पड़ेगा. हैदराबाद-रंगा रेड्डी-महबूबनगर चुनाव क्षेत्र में कई म्युनिसिपल वार्ड होने की वजह से यह सीट बहुत अहम हो गई है. कांग्रेस से समा राममोहन रेड्डी, BRS से सुरभि वाणी देवी, BJP से एन. रामचंद्र राव और दूसरे उम्मीदवार मैदान में हैं.
केरलम कांग्रेस चीफ ने बिना शर्त मांगी माफी, चीफ जस्टिस पर किया था आपत्तिजनक पोस्ट


