31 अक्टूबर 2026, 5:42 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
मनोरंजन

'तीसरा बच्चा कर सकती हो', जब करीना कपूर ने शाहिद की पत्नी मीरा राजपूत को छेड़ा

करीना कपूर खान का फेमस टॉक शो ‘वट वुमेन वॉन्ट’ एक बार फिर चर्चा में है. इस बार उनके शो पर शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत बतौर गेस्ट पहुंची हैं, यानी आने वाले एपिसोड में शाहिद कपूर की एक्स गर्लफ्रेंड रह चुकी करीना कपूर और उनकी करंट वाइप मीरा राजपूत एक साथ दिखने वाली हैं.

'तीसरा बच्चा कर सकती हो', जब करीना कपूर ने शाहिद की पत्नी मीरा राजपूत को छेड़ा
स्रोत: abp news world
शेयर करेंWhatsAppFacebook

करीना कपूर खान का फेमस टॉक शो ‘वट वुमेन वॉन्ट’ एक बार फिर चर्चा में है. इस बार उनके शो पर शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत बतौर गेस्ट पहुंची हैं, यानी आने वाले एपिसोड में शाहिद कपूर की एक्स गर्लफ्रेंड रह चुकी करीना कपूर और उनकी करंट वाइप मीरा राजपूत एक साथ दिखने वाली हैं.

इसी वजह से शो के अगले एपिसोड का प्रोमो रिलीज होते ही वायरल हो गया और शो चर्चा में आ गया. अपकमिंग एपिसोड में दोनों कई मुद्दों पर खुलकर बात करती नजर आएंगी. इसी एपिसोड में करीना कपूर तीसरे बच्चे को लेकर मीरा की टांग खींचती भी नजर आएंगी.

तीसरे बच्चे को लेकर करीना ने ली मीरा से ली चुटकी

प्रोमो में करीना कपूर और मीरा राजपूत हंसी मजाक और बातें करती नजर आईं. जब करीना ने मीरा से पूछा कि उन्होंने अपने बारे में सबसे बेतुकी अफवाह कौन-सी सुनी है, तो मीरा ने जवाब में कहा, ‘मैं एक और बच्चा करने वाली हूं.’

उनका जवाब सुनते ही करीना कपूर मीरा से चुटकी लेते हुए कहती हैं, ‘तुम कर सकती हो’. इस पर मीरा हंसते हुए साफ मना कर देती हैं. वे कहती हैं, ‘नो वे, वी आर डन’. यानी वो किसी भी कीमत पर तीसरा बच्चा नहीं करना चाहतीं.

बता दें, शाहिद कपूर और मीरा रापूत ने 2015 में शादी की थी. फिलहाल उनके दो बच्चे हैं. उनकी बेटी मीशा का जन्म 2016 में और बेटे जैन का जन्म 2018 में हुआ था. ऐसे में दूसरा बच्चा होने के आठ साल बाद मीरो को इस तरह के मजाक की उम्मीद नहीं थी.

शाहिद और करीना के अफेयर के बारे में

एक वक्त पर शाहिद कपूर और करीना की जोड़ी बॉलीवुड के फेमस कपल्स में गिनी जाती थी. दोनों की मुलाकात 2004 में आई फिल्म ‘फिदा’ पर हुई थी. रिपोर्ट्स के मुताबिक करीना ने बातचीत की पहल की थी. करीना शाहिद के लिए वेजीटेरियन बन गईं थीं. दोनों ने 'चुप चुप के', '36 चाइना टाउन' और 'जब वी मेट' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में साथ में काम किया.

हालांकि, ‘जब वी मेट’ की शूटिंग के वक्त ही दोनों के ब्रेकअप की खबरें आ गईं थी. उनकी ब्रेकअप की वजह आपसी अनबन और काम का स्ट्रेस बताया जाता है. इसके बाद करीना को सैफ अली खान से प्यार हुआ और दोनों ने शादी कर ली.

समाचार स्रोत

यह खबर abp news world से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗