22 अक्टूबर 2026, 5:52 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
उत्तर प्रदेश

तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग

तिहाड़ जेल से बाहर आने के बाद कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) प्रवक्ता सौरव दास का मजाकिया अंदाज वायरल हो रहा है. उनके कई ऐसे वीडियो सामने आए हैं जिनमें लोग उनसे जेल का एक्पीरिएंस पूछ रहे हैं और वह जवाब में कॉमेडी करते दिख रहे हैं. ऐसे ही एक इंटरव्यू में उनसे सवाल किया गया कि वह 'जेल की हवा खाकर आए हैं, कैसा

तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
स्रोत: abp news world
शेयर करेंWhatsAppFacebook

तिहाड़ जेल से बाहर आने के बाद कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) प्रवक्ता सौरव दास का मजाकिया अंदाज वायरल हो रहा है. उनके कई ऐसे वीडियो सामने आए हैं जिनमें लोग उनसे जेल का एक्पीरिएंस पूछ रहे हैं और वह जवाब में कॉमेडी करते दिख रहे हैं. ऐसे ही एक इंटरव्यू में उनसे सवाल किया गया कि वह 'जेल की हवा खाकर आए हैं, कैसा लग रहा है.' जवाब में सौरव बोले- जेल का दाल रोटी सब्जी सब खाकर आया हूं. बाहर आकर बहुत अच्छा लग रहा है, पूरी टीम साथ आई है, देखकर बहुत खुशी हो रही है. 

सौरव दास से जब सवाल किया गया कि इतने दिन अंदर रहने के बाद आपकी दाढ़ी भी बढ़ गई है तो सौरव ने इसे अपना 'नया लुक' बताया और हंसते हुए बोले- कैसा लग रहा है मेरा न्यू लुक? 

CJP के सौरव-रांका की बेल पर केजरीवाल हुए खुश, सलाह देते हुए बोले- 'ऐसे ही...'

'मैं भी खुद को देखकर बहुत खुश हूं'- सौरव दास

एक दूसरे इंटरव्यू में जब सौरव दास से एक व्यक्ति ने कहा कि आपको देखकर बहुत खुशी हो रही है. मजाकिया लहजे में सौरव दास बोले- 'मुझे भी मुझे देखकर बहुत खुशी हो रही है, क्योंकि अंदर शीशा ही नहीं था.'

जानकारी के लिए बता दें कि सीजेपी प्रवक्ता सौरव दास और आशुतोष रांका ने लिखित में माफीनामा और शपथ पत्र दिया था, जिसके बाद उन्हें जमानत पर छोड़ा गया है. उन्होंने SEM के सामने लिखित में आश्वासन दिया कि वे जंतर-मंतर स्थल को कानून के अनुसार गैर-अधिसूचित किए जाने तक शांति बनाए रखेंगे और वहां विरोध प्रदर्शन नहीं करेंगे. एसईएम ऋतु राज ने जंतर-मंतर अतिक्रमण मामले की जांच पूरी होने तक दोनों कार्यकर्ताओं द्वारा 50,000 रुपए के व्यक्तिगत बांड और जमानत बांड जमा करने के बाद उनकी रिहाई का निर्देश दिया है.

तिहाड़ से बाहर आने के बाद भी सौरव दास के नहीं बदले तेवर, देर रात पहला पोस्ट- 'ज्ञानू...'

समाचार स्रोत

यह खबर abp news world से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗