दीपावली पर दुल्हन की तरह सजा अलीगढ़:मंदिरों से बाजारों तक रंग-बिरंगी रोशनी की छटा, तस्वीरों में देखिये सजावट के नजारे
दीपावली के उल्लास में पूरा अलीगढ़ रोशनी से नहा उठा है। शहर के प्रमुख मंदिरों से लेकर ऐतिहासिक इमारतों, बाजारों, चौराहों और सरकारी भवनों तक आकर्षक सजावट की गई है। रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगाता शहर इन दिनों दुल्हन की तरह सजा नजर आ रहा है। शाम होते ही सड़कों और बाजारों की रौनक देखते ही बन रही है। तस्वीरों में देखिए, दीपावली पर रोशनी से

दीपावली के उल्लास में पूरा अलीगढ़ रोशनी से नहा उठा है। शहर के प्रमुख मंदिरों से लेकर ऐतिहासिक इमारतों, बाजारों, चौराहों और सरकारी भवनों तक आकर्षक सजावट की गई है। रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगाता शहर इन दिनों दुल्हन की तरह सजा नजर आ रहा है। शाम होते ही सड़कों और बाजारों की रौनक देखते ही बन रही है। तस्वीरों में देखिए, दीपावली पर रोशनी से जगमगाता अपना अलीगढ़।
इस बार नगर निगम ने भी दीपावली पर शहर को सजाने के लिए विशेष इंतजाम किए हैं। कठपुला, सर्राफा बाजार, सेंटर पॉइंट, अग्रसेन चौक से गांधी पार्क और प्रमुख मार्गों पर एलईडी लाइट, रनिंग वॉल लाइट और सजावटी झालरें लगवाई गई हैं।
शुक्रवार शाम सेंटर पॉइंट पर सांसद सतीश गौतम, महापौर प्रशांत सिंघल, भाजपा महानगर अध्यक्ष राजीव शर्मा और नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने व्यापारियों की मौजूदगी में बटन दबाकर भव्य लाइटिंग का उद्घाटन किया। सांसद और महापौर ने शहर की सजावट को दीपावली के उत्सव और विकास की खूबसूरत तस्वीर बताया। मंदिरों की रोशनी, बाजारों की चमक और सड़कों पर की गई सजावट ने दीपोत्सव का माहौल और खास बना दिया है।
समाचार स्रोत
यह खबर dainik bhasker category से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।
मूल स्रोत देखें ↗
