23 नवंबर 2026, 4:10 AM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
बिजनेस

दुबई से गोल्ड लेना हुआ और भी सस्ता, 1 महीने में 10% तक लुढ़के दाम

दुबई में सोने की कीमतों में गिरावट देखी जा रही है. बुधवार सुबह, 18 नवंबर को दुबई में सोने की कीमतें गिरकर 2026 के अपने सबसे निचले स्तर पर आ गईं, जिससे UAE में खरीदारों को कम कीमत पर सोना खरीदने का बढ़िया मौका मिल गया. दुबई ज्वैलरी ग्रुप के अनुसार, बुधवार को यहां 24 कैरेट सोने की कीमत 8 दिरहम प्रति ग्राम गिरकर 456.25 दिरहम हो गई. वहीं, 22 क

दुबई से गोल्ड लेना हुआ और भी सस्ता, 1 महीने में 10% तक लुढ़के दाम
स्रोत: abp news world
शेयर करेंWhatsAppFacebook

दुबई में सोने की कीमतों में गिरावट देखी जा रही है. बुधवार सुबह, 18 नवंबर को दुबई में सोने की कीमतें गिरकर 2026 के अपने सबसे निचले स्तर पर आ गईं, जिससे UAE में खरीदारों को कम कीमत पर सोना खरीदने का बढ़िया मौका मिल गया. दुबई ज्वैलरी ग्रुप के अनुसार, बुधवार को यहां 24 कैरेट सोने की कीमत 8 दिरहम प्रति ग्राम गिरकर 456.25 दिरहम हो गई. वहीं, 22 कैरेट सोने की कीमत 7 दिरहम गिरकर 422.50 दिरहम प्रति ग्राम पर आ गई.

गुरुवार को 24 कैरेट सोने की कीमत 7.50 दिरहम प्रति ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत 7.00 दिरहम प्रति ग्राम और गिर गई है. कीमतें अन्य श्रेणियों में भी कम हुई हैं. ताजा रेट के अनुसार, आज 21 कैरेट का सोना 398.50 दिरहम, 18 कैरेट सोना का 341.50 दिरहम और 14 कैरेट सोना का 266.50 दिरहम प्रति ग्राम पर आ गया है. इन तीनों ही श्रेणियों में आज 4.50 से 6.75 दिरहम प्रति ग्राम तक की और गिरावट आई है.

2026 के निचले स्तर पर सोना

Khaleej Times और Gulf News के अनुसार, दुबई में साल 2026 में पहली बार 24 कैरेट सोना 450 दिरहम के नीचे (448.75 दिरहम प्रति ग्राम) फिसला है, जो पिछले 13 महीनों (सितंबर 2025 के बाद) का सबसे निचला स्तर है.

गिरावट का यह दौर भारत में भी जारी है. आज MCX पर सोना 1,28,310 रुपये प्रति 10 ग्राम और रिटेल बाजार में 1,30,690 – 1,30,840 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर आ गया है, जो इस साल का सबसे निचला स्तर है. वहीं, वैश्विक हाजिर सोना आज गिरकर 3,722 – 3,729 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर आ गया, जो पिछले 14 महीनों  का सबसे निचला स्तर है.

क्यों दुनियाभर में कमजोर हो रहा सोना?

मार्केट एक्सपर्ट्स के मुताबिक, सोने की कीमतों में यह गिरावट अमेरिकी डॉलर के मजबूत होने और फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में और बढ़ोतरी की आशंकाओं के चलते आई है. कल, 18 नवंबर 2026 को अमेरिकी फेडरल रिजर्व (FOMC) की बैठक के मिनट्स जारी हुए हैं, जिनमें महंगाई को काबू करने के लिए ब्याज दरों पर सख्त रुख और संभावित बढ़ोतरी के संकेत मिले हैं इसलिए बाजार में निवेशकों के बीच डर का माहौल है.

जब ब्याज दरें और बॉन्ड यील्ड बढ़ती हैं, तो निवेशक सोने से पैसा निकालकर डॉलर और सरकारी बॉन्ड्स में लगाने लगते हैं क्योंकि सोने को रखने पर कोई ब्याज नहीं मिलता है. अब जब बाजार में सोने की मांग कम होगी और सप्लाई बढ़ेगी, तो जाहिर सी बात है कि कीमतें गिरने लगेंगी.

ये भी पढ़ें:

सर्राफा बाजार में हाहाकार! रिकॉर्ड हाई से 60000 रुपये सस्ता हुआ सोना, चांदी भी हुई क्रैश 

समाचार स्रोत

यह खबर abp news world से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗