5 नवंबर 2026, 10:32 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
राष्ट्रीय

दरोगा ने सुसाइड किया, 3 दिन पहले सस्पेंड हुआ था:पिता लाश देखकर बेसुध; अलीगढ़ SSP ने नशे में मिलने पर की थी कार्रवाई

अलीगढ़ में 27 साल के दरोगा ने सुसाइड कर लिया। 3 दिन पहले SSP नीरज जादौन ने सुंदरम तिवारी को सस्पेंड किया था। उनका शराब के नशे में झूमने का वीडियो सामने आया था। पिता के मुताबिक, सस्पेंड होने के बाद से ही वह परेशान थे। बुधवार सुबह 8 बजे पिता नाश्ता लेने बाहर गए थे। वहां से लौटे तो बेटा फंदे पर लटका मिला। कमरे का दरवाजा खुला था। बेटे

दरोगा ने सुसाइड किया, 3 दिन पहले सस्पेंड हुआ था:पिता लाश देखकर बेसुध; अलीगढ़ SSP ने नशे में मिलने पर की थी कार्रवाई
स्रोत: dainik bhasker category
शेयर करेंWhatsAppFacebook
अलीगढ़ में 27 साल के दरोगा ने सुसाइड कर लिया। 3 दिन पहले SSP नीरज जादौन ने सुंदरम तिवारी को सस्पेंड किया था। उनका शराब के नशे में झूमने का वीडियो सामने आया था। पिता के मुताबिक, सस्पेंड होने के बाद से ही वह परेशान थे। बुधवार सुबह 8 बजे पिता नाश्ता लेने बाहर गए थे। वहां से लौटे तो बेटा फंदे पर लटका मिला। कमरे का दरवाजा खुला था। बेटे का शव देखकर पिता फूट-फूटकर रोने लगे और बेसुध हो गए। सुंदरम तिवारी की अभी शादी नहीं हुई थी। वह मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के रहने वाले थे। 3 साल पहले दरोगा बने थे। इसके बाद से ही अलीगढ़ में उनकी पोस्टिंग थी। वह अपने पिता श्रीचंद्र तिवारी के साथ रहते थे। घटना शहर के बन्नादेवी थाना क्षेत्र की है। घटना से जुड़ी 2 तस्वीरें- मां-भाई छतरपुर में रहते हैं, शादी की बात चल रही थी सुंदरम तिवारी की मां और भाई छतरपुर के परौरा गांव में रहते हैं। परिवार के मुताबिक, सुंदरम की शादी के लिए दो-तीन जगह बातचीत हुई थी, लेकिन कहीं बात तय नहीं हो सकी थी। जिस कमरे में जान दी, उसे 6 दिन पहले किराए पर लिया था सुंदरम ने 6 दिन पहले डोरीलाल शर्मा के यहां किराए पर कमरा लिया था। पिता श्रीचंद्र तिवारी ने बताया, 'बुधवार सुबह बेटे से बातचीत हुई थी। वह ठीक था। सुबह 8 बजे मैंने उससे कहा कि दुकान से नाश्ता लेने जा रहा हूं।' इसके बाद मैं दुकान पर चला गया। वहां से बेटे को कई बार फोन किया, लेकिन उसने फोन नहीं उठाया। अनहोनी की आशंका होने पर घर लौटा तो सुंदरम का शव फंदे पर लटका मिला। दरोगा के नशे में झूमने का वीडियो वायरल हुआ था पिता ने बताया, '3 दिन पहले सोशल मीडिया पर बेटे का वीडियो वायरल हुआ था। इसमें उसे दीवानी परिसर के बाहर शराब के नशे में झूमते हुए दिखाया गया था। वीडियो सामने आने के बाद SSP ने उसे सस्पेंड कर दिया था। कार्रवाई के बाद सुंदरम हर दिन पुलिस लाइन जा रहा था।' नशे की शिकायत पर 2 बार चौकी से हटाए गए थे पुलिस के मुताबिक, ट्रेनिंग पूरी करने के बाद सुंदरम तिवारी की पहली पोस्टिंग खैर थाने की बरका चौकी पर हुई थी। वहां तैनाती के दौरान उनके नशे में रहने की शिकायतें अधिकारियों तक पहुंचीं। इसके बाद उन्हें बरका चौकी से हटाकर बरला थाने की बरला चौकी भेज दिया गया। कुछ समय बाद वहां से भी इसी तरह की शिकायतें मिलने लगीं। इसके बाद कुछ महीने पहले उन्हें पुलिस लाइन ट्रांसफर कर दिया गया था। तब से वह पुलिस लाइन में ही ड्यूटी कर रहे थे। मकान मालकिन बोलीं- शराब के नशे में रहते थे, किराया भी नहीं दिया मकान मालकिन ने बताया कि सुंदरम के अक्सर शराब के नशे में आने की बात सामने आई थी। उन्होंने किराया भी नहीं दिया था। उनकी आदतों को देखते हुए कमरा खाली कराने की बात भी शुरू हो गई थी। ------------ यह खबर भी पढ़ें… शरजील बोले- स्टूडेंट्स का निलंबन वापस लो:नशरा नईम ने कहा- 8 साल के जुल्मों का हिसाब लेंगे, AMU में चुनाव से पहले फाइनल स्पीच अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU) में मंगलवार को छात्रसंघ चुनाव से पहले फाइनल स्पीच कार्यक्रम हुआ। यूनियन हॉल की ऐतिहासिक फसील से प्रत्याशियों ने एक-एक कर मंच पर पहुंचकर अपने चुनावी मुद्दे रखे और छात्रों से वोट की अपील की। इस दौरान नारेबाजी और हूटिंग होती रही। हजारों छात्र ढोल-नगाड़े और टिफिन बजाकर अपने पसंदीदा प्रत्याशियों का उत्साह बढ़ाते रहे। पूरी खबर पढ़ें...
समाचार स्रोत

यह खबर dainik bhasker category से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗