11 अक्टूबर 2026, 5:43 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
राष्ट्रीय

दिल्ली में CJP प्रदर्शन को लेकर मेरठ में भी अलर्ट:काशी, सिवाया टोल पर चेकिंग, ट्रेनों को किया गया डायवर्ट, भाकियू ने किया प्रदर्शन

दिल्ली के जंतर-मंतर पर आज शनिवार 10 अक्टूबर को होने वाले सीजेपी प्रोटेस्ट के चलते मेरठ में भी अलर्ट है। मेरठ से दिल्ली की ओर जाने वाले काशी टोल प्लाजा पर चेकिंग की जा रही है। हर वाहन की जांच हो रही है। इसके अलावा पश्चिमी यूपी से दिल्ली को जोड़ने वाले सिवाया टोल प्लाजा पर भी हर गतिविधि को चैक किया जा रहा है। दिल्ली की ओर जाने वाले

दिल्ली में CJP प्रदर्शन को लेकर मेरठ में भी अलर्ट:काशी, सिवाया टोल पर चेकिंग, ट्रेनों को किया गया डायवर्ट, भाकियू ने किया प्रदर्शन
स्रोत: dainik bhasker category
शेयर करेंWhatsAppFacebook
दिल्ली के जंतर-मंतर पर आज शनिवार 10 अक्टूबर को होने वाले सीजेपी प्रोटेस्ट के चलते मेरठ में भी अलर्ट है। मेरठ से दिल्ली की ओर जाने वाले काशी टोल प्लाजा पर चेकिंग की जा रही है। हर वाहन की जांच हो रही है। इसके अलावा पश्चिमी यूपी से दिल्ली को जोड़ने वाले सिवाया टोल प्लाजा पर भी हर गतिविधि को चैक किया जा रहा है। दिल्ली की ओर जाने वाले संभावित प्रदर्शनकारियों को ध्यान में रखते हुए प्रमुख मार्गों और सीमावर्ती इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। सिवाया और काशी टोल प्लाजा पर वाहनों की जांच की जा रही है। सुरक्षा व्यवस्था में रिजर्व पुलिस बल (आरआरएफ) को भी लगाया गया है। सिवाया और काशी टोल पर वाहनों की जांच प्रदर्शन के मद्देनजर पुलिस ने दिल्ली की ओर जाने वाले प्रमुख रास्तों पर निगरानी बढ़ा दी है। टोल प्लाजा से गुजरने वाले वाहनों को रोककर जांच की जा रही है। पुलिस वाहन सवारों से उनकी मंजिल और यात्रा के उद्देश्य के बारे में जानकारी ले रही है। पुलिस दिल्ली की ओर जाने वाले वाहनों पर नजर रख रही है। संदिग्ध वाहनों की तलाशी लेने के साथ चालकों से पूछताछ भी की जा रही है। प्रदर्शन से पहले विपक्ष के कुछ नेताओं को नजरबंद किए जाने की सूचना भी सामने आई है, हालांकि इस संबंध में स्थानीय स्तर पर विस्तृत आधिकारिक जानकारी उपलब्ध नहीं है। प्रमुख मार्गों और संवेदनशील स्थानों पर पुलिस तैनात पुलिस प्रशासन ने संभावित अव्यवस्था से निपटने के लिए प्रमुख मार्गों और संवेदनशील स्थानों पर पुलिसकर्मियों की तैनाती की है। अधिकारियों के निर्देश पर सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी की जा रही है, ताकि जरूरत पड़ने पर तत्काल कार्रवाई की जा सके। विपक्षी नेताओं को किया गया नजरबंद प्रदर्शन से पहले विपक्ष के कई नेताओं को नजरबंद भी किया गया है। किसान नेताओं को भी नजरबंद किया गया है। वाहन चालकों से सहयोग की अपील एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने बताया कि शांति-व्यवस्था के लिए पुलिस-प्रशासन हाई अलर्ट पर है। पुलिस की सतर्कता का उद्देश्य दिल्ली जाने वाले मार्गों पर निगरानी रखना और किसी भी अप्रिय स्थिति को रोकना है। वाहन चालकों को सलाह दी गई है कि वे यात्रा से पहले रास्तों की स्थिति की जानकारी लें और जांच के दौरान पुलिस का सहयोग करें। नमो भारत, रैपिड ट्रेन का संचालन बंद एनसीआरटीसी ने रैपिड के दिल्ली में सराय काले खां और न्यू अशोक नगर स्टेशन को शुक्रवार रात 9 बजे से शनिवार को रात 10 बजे तक बंद रखने की सूचना जारी की है। आनंद विहार से मोदीपुरम के बीच नमो भारत ट्रेन सेवाएं तय समय पर सुचारू रूप से परिचालित होती रहेंगी। दिल्ली जाने वाली ट्रेनों को किया डायवर्ट दिल्ली में सीजेपी के आंदोलन को देखते हुए मेरठ सिटी स्टेशन से होकर चलने वाली करीब आधा दर्जन ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। उत्तर रेलवे ने नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन तक चलने वाली सुबह 4 बजे से लेकर दोपहर 2 बजे के बीच जाने वाली कई ट्रेनों को निरस्त कर दिया है। इसमें मेरठ सिटी स्टेशन से होकर जाने वाली देहरादून-नई दिल्ली जनशताब्दी एक्सप्रेस, दिल्ली और सहारनपुर के बीच चलने वाली तीन पैसेंजर ट्रेनें और मेरठ कैंट रेवाड़ी शटल को भी रद्द कर दिया गया है। इस तरह सुबह में दिल्ली की ओर से जाने वाली ट्रेनों को निरस्त कर दिया गया है। ये ट्रेनें सुबह छह बजे से लेकर नौ बजकर 20 मिनट पर मेरठ सिटी स्टेशन पर आती है। हरिद्वार से उड़ीसा जाने वाली कलिंग उत्कल एक्सप्रेस का रूट डायवर्जन रहेगा। इस ट्रेन को वाया मेरठ-गाजियाबाद की बजाय वाया हापुड़-खुर्जा संचालित किया जाएगा। मेरठ कैंट-रिवाड़ी शटल और योग नगरी-लक्ष्मीबाई नगर योगा एक्सप्रेस भी प्रभावित रहेंगी। इन दोनों ट्रेनों को भी पास के स्टेशनों पर रोककर चलाया जाएगा। सिटी स्टेशन अधीक्षक एसके जैन ने बताया कि जनशताब्दी एक्सप्रेस के रद्द होने और उत्कल एक्सप्रेस के रूट डायवर्जन के साथ ही अन्य कई ट्रेनों के प्रभावित होने का शेड्यूल जारी हो गया है।
समाचार स्रोत

यह खबर dainik bhasker category से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗