24 नवंबर 2026, 7:39 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
राष्ट्रीय

देव-दीपावली से पहले गंगा में बना सुरक्षा का जल कॉरिडोर:80 घाटों तक नौकाओं के लिए तय हुआ रूट,एक तरफ से जाएंगी नावें, दूसरी तरफ से होगी वापसी

देव दीपावली पर गंगा में श्रद्धालुओं और पर्यटकों की भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने जल सुरक्षा की तैयारियां तेज कर दी हैं। गंगा में नौकाओं के सुरक्षित संचालन और आमने-सामने होने वाली टक्कर की आशंका को रोकने के लिए रविवार को नमो घाट से अस्सी घाट तक डिवाइडर लगाया गया। इसके साथ ही नौकाओं के आवागमन के लिए अलग-अलग रूट निर्धारित कर दिए

देव-दीपावली से पहले गंगा में बना सुरक्षा का जल कॉरिडोर:80 घाटों तक नौकाओं के लिए तय हुआ रूट,एक तरफ से जाएंगी नावें, दूसरी तरफ से होगी वापसी
स्रोत: dainik bhasker category
शेयर करेंWhatsAppFacebook
देव दीपावली पर गंगा में श्रद्धालुओं और पर्यटकों की भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने जल सुरक्षा की तैयारियां तेज कर दी हैं। गंगा में नौकाओं के सुरक्षित संचालन और आमने-सामने होने वाली टक्कर की आशंका को रोकने के लिए रविवार को नमो घाट से अस्सी घाट तक डिवाइडर लगाया गया। इसके साथ ही नौकाओं के आवागमन के लिए अलग-अलग रूट निर्धारित कर दिए गए हैं। अब देव दीपावली पर गंगा में नौकाएं तय दिशा और निर्धारित मार्ग से ही संचालित होंगी। प्रशासन की व्यवस्था के मुताबिक नमो घाट से नौकाएं राजघाट, गायघाट, मणिकर्णिका घाट, दशाश्वमेध घाट, राजेंद्र प्रसाद घाट, मान मंदिर घाट, शीतला घाट और केदार घाट होते हुए अस्सी घाट तक जाएंगी। वहीं, वापसी के लिए गंगा के दूसरे हिस्से से अलग रास्ता निर्धारित किया गया है। नौकाएं इसी मार्ग से वापस नमो घाट की ओर लौटेंगी। गंगा में लगाए गए डिवाइडर से आने और जाने वाली नौकाओं के रास्ते अलग रहेंगे। इससे भीड़ के बीच नौकाओं का संचालन व्यवस्थित रखने में मदद मिलेगी। नाविकों को दिए गए सख्त निर्देश मां गंगा निषादराज सेवा समिति उत्तर प्रदेश के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद कुमार निषाद गुरु ने बताया कि प्रशासन की ओर से जारी निर्देशों से सभी नाविकों को अवगत करा दिया गया है। किसी भी नाविक को निर्धारित रूट और सुरक्षा नियमों का उल्लंघन नहीं करने की हिदायत दी गई है। नौका की निर्धारित क्षमता से अधिक यात्रियों को बैठाने पर रोक रहेगी। सभी यात्रियों को लाइफ जैकेट पहनाना अनिवार्य होगा। इसके साथ ही मोटरबोट और अन्य नौकाओं की गति धीमी रखने के निर्देश दिए गए हैं। एनडीआरएफ की नौ टीमें भी रहेंगी तैनात उधर, देव दीपावली पर गंगा घाटों की सुरक्षा के लिए 11वीं बटालियन एनडीआरएफ की नौ टीमें तैनात रहेंगी। प्रत्येक टीम में 30 से 35 प्रशिक्षित बचावकर्मी होंगे। इनके साथ मेडिकल स्टाफ, रेस्क्यू मोटरबोट, वाटर एंबुलेंस, लाइफ जैकेट, लाइफ बॉय, प्रशिक्षित गोताखोर और ऑक्सीजन सिलेंडर जैसे जीवनरक्षक उपकरण मौजूद रहेंगे। गंगा में लगातार पेट्रोलिंग भी की जाएगी।
समाचार स्रोत

यह खबर dainik bhasker category से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗