5 नवंबर 2026, 7:28 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
राष्ट्रीय

देवरिया स्थित स्कूल में अंतरिक्ष दर्शन मेला:बच्चों को शो में ग्रहों, तारों, सौरमंडल और ब्रह्मांड की जानकारी दी

देवरिया में हरैया स्थित आरएल एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में तीन दिवसीय अंतरिक्ष दर्शन मेले का आयोजन किया जा रहा है। स्पेस दर्शन प्राइवेट लिमिटेड के सहयोग से आयोजित मेले में मोबाइल प्लैनेटेरियम के जरिए बच्चों को 25 मिनट के शो में ग्रहों, तारों, सौरमंडल और ब्रह्मांड की जानकारी दी जा रही है। मेले में छात्रों की ओर से तैयार सी-क्लास

देवरिया स्थित स्कूल में अंतरिक्ष दर्शन मेला:बच्चों को शो में ग्रहों, तारों, सौरमंडल और ब्रह्मांड की जानकारी दी
स्रोत: dainik bhasker category
शेयर करेंWhatsAppFacebook
देवरिया में हरैया स्थित आरएल एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में तीन दिवसीय अंतरिक्ष दर्शन मेले का आयोजन किया जा रहा है। स्पेस दर्शन प्राइवेट लिमिटेड के सहयोग से आयोजित मेले में मोबाइल प्लैनेटेरियम के जरिए बच्चों को 25 मिनट के शो में ग्रहों, तारों, सौरमंडल और ब्रह्मांड की जानकारी दी जा रही है। मेले में छात्रों की ओर से तैयार सी-क्लास रॉकेट का प्रक्षेपण मुख्य आकर्षण रहा। इसके अलावा पीएसएलवी, जीएसएलवी और उत्तर प्रदेश के पहले हाई-पावर रॉकेट के बड़े मॉडल प्रदर्शित किए गए। इनके माध्यम से छात्रों को रॉकेट निर्माण और प्रक्षेपण की तकनीक समझाई गई। विद्यालय में एआई और रोबोटिक्स लैब भी शुरू की जा रही है। कार्यक्रम में एसडीएम क्षितिज द्विवेदी, स्पेस दर्शन के सीईओ रघुवीर गुप्ता, डायरेक्टर संदीप श्रीवास्तव और प्राचार्य संजय पांडेय मौजूद रहे।
समाचार स्रोत

यह खबर dainik bhasker category से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗