16 अक्टूबर 2026, 5:39 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
टेलीविजन

'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन

अजय देवगन स्टारर फिल्म 'दृश्यम 3' ने बॉक्स ऑफिस पर कमाल की पकड़ बना रखी है. इसकी रिलीज को 14 दिनों का वक्त हो गया है और इसी के साथ ही फिल्म 'हनुमान अंश' का भी बोलबाला देखने के लिए मिल रहा है. इसके बावजूद भी अजय देवगन की फिल्म एक के बाद एक रिकॉर्ड्स बना रही है. ऐसे में अब इसने 13 दिनों में ही 500 करोड़

'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
स्रोत: abp news world
शेयर करेंWhatsAppFacebook

अजय देवगन स्टारर फिल्म 'दृश्यम 3' ने बॉक्स ऑफिस पर कमाल की पकड़ बना रखी है. इसकी रिलीज को 14 दिनों का वक्त हो गया है और इसी के साथ ही फिल्म 'हनुमान अंश' का भी बोलबाला देखने के लिए मिल रहा है. इसके बावजूद भी अजय देवगन की फिल्म एक के बाद एक रिकॉर्ड्स बना रही है. ऐसे में अब इसने 13 दिनों में ही 500 करोड़ क्लब में एंट्री मार ली है. 

'दृश्यम 3' ने भले ही 13 दिनों में 500 करोड़ के क्लब में एंट्री मार ली है लेकिन इसके बावजूद भी अभी इंडिया में ये 'हनुमान अंश' से आगे नहीं निकल पाई है. हालांकि, वर्ल्डवाइड अजय देवगन की फिल्म ने 'हनुमान अंश' के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है. ऐसे में चलिए बताते हैं दोनों फिल्मों ने गुरुवार को कितना कमाया है.

'दृश्यम 3' का 14वें दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

- सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने पहले दिन 62 करोड़ का बिजनेस किया था.
- इसके बाद फिल्म ने पहले हफ्ते 245.50 करोड़ कमा लिए थे.
- तो दूसरे हफ्ते इसने 85.92 करोड़ का करोबार किया था. 
- अब इसका टोटल इंडिया नेट कलेक्शन 333 करोड़ हो चुका है.

दृश्यम 3 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन ऑक्यूपेंसी डे-14  4.25 करोड़ (10.30 बजे तक) 10.0% टोटल कलेक्शन 333 करोड़  


'दृश्यम 3' का वर्ल्डवाइड कलेक्शन

अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम 3' ने बॉक्स ऑफिस पर वर्ल्डवाइड 500 करोड़ के क्लब में एंट्री मार ली है. सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने 13 दिनों में दुनियाभर में 509 करोड़ का बिजनेस कर लिया था. वहीं, ओवरसीज में फिल्म ने 115 करोड़ कमा लिए थे. वहीं, सैकनिल्क के अनुसार, 14वें दिन के बाद इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन 515.05 करोड़ पहुंच गया है. फिल्म ने ओवरसीज में 116 करोड़ कमा लिए हैं. 

'हनुमान अंश' का डे-70 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

सैकनिल्क के अनुसार, 'हनुमान अंश' ने पहले हफ्ते 1.08 करोड़ तो दूसरे हफ्ते 0.40 करोड़ का बिजनेस किया था.
- वहीं, फिल्म ने तीसरे हफ्ते हुंकार भरी थी और 10.40 करोड़ का कारोबार किया था. 
- फिल्म ने चौथे हफ्ते 61 करोड़ तो पांचवे हफ्ते 90.25 करोड़ की कमाई की थी.
- वहीं, छठे हफ्ते 80.25 करोड़, सातवें वीक 44.80 करोड़, 8वें हफ्ते 29.20 करोड़ की कमाई की थी.
- फिल्म ने 9वें हफ्ते 10.60 करोड़, तो 64वें दिन 1.20 करोड़, 65वें दिन 2.50 करोड़, 66वें दिन 2.80 करोड़, 67वें दिन 1.25 करोड़, 68वें दिन 1.35 करोड़, तो 69वें दिन 1.25 करोड़ का बिजनेस किया था.
- फिल्म का इंडिया नेट कलेक्शन 338.98 करोड़ हो चुका है.

हनुमान अंश बॉक्स ऑफिस कलेक्शन ऑक्यूपेंसी डे-70 0.65 करोड़ (रात 10.30 बजे तक) 13.2% टोटल कलेक्शन 338.98 करोड़  

नोट- बॉक्स ऑफिस के आंकड़े सैकनिल्क से लिए गए हैं.

समाचार स्रोत

यह खबर abp news world से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗