दहेज का सामान न लौटाने पर ससुरालियों को बंधक बनाया:फतेहपुर में बहू की विदाई पर विवाद, मायके पक्ष के 10 लोगों पर केस दर्ज
फतेहपुर के कबीरपुर गांव में बहू की विदाई को लेकर मायके और ससुराल पक्ष के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि मायके वालों ने दहेज का सामान वापस न करने पर ससुराल के लोगों को बंधक बना लिया। उनके साथ मारपीट भी की गई। पुलिस को सूचना मिली तो वह मौके पर पहुंची और बंधक बनाए गए लोगों को छुड़ाया। ससुराल पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने बुधवार रात मायके

फतेहपुर के कबीरपुर गांव में बहू की विदाई को लेकर मायके और ससुराल पक्ष के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि मायके वालों ने दहेज का सामान वापस न करने पर ससुराल के लोगों को बंधक बना लिया। उनके साथ मारपीट भी की गई। पुलिस को सूचना मिली तो वह मौके पर पहुंची और बंधक बनाए गए लोगों को छुड़ाया। ससुराल पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने बुधवार रात मायके पक्ष के 10 लोगों पर केस दर्ज किया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जानकारी के मुताबिक, करीब सात साल पहले कबीरपुर के रामनरेश चौहान की बेटी पूनम की शादी हुई थी। पूनम का छह साल का बेटा लवकुश भी है। करीब तीन महीने पहले पूनम अपनी चचेरी बहन की शादी में मायके आई थी। मंगलवार को पूनम अपनी मां वेदवती, छोटे बेटे अनुज, भतीजे जितेंद्र सिंह और दामाद मुनपाल सिंह के साथ कबीरपुर पहुंची। आरोप है कि शाम करीब चार बजे रामनरेश ने अपने बेटों राजेंद्र, राजेश और बहुओं पिंटली व उमा देवी के साथ मिलकर पूनम को विदा करने से मना कर दिया। इस दौरान दहेज का सामान वापस करने की मांग की गई। सामान नहीं लौटाने पर विवाद बढ़ गया। गाली-गलौज के बाद दोनों पक्षों में हाथापाई भी हुई। आरोप है कि इसके बाद मायके वालों ने ससुराल के लोगों को बंधक बना लिया। मामले की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और बंधक बनाए गए लोगों को छुड़ाया। ग्रामीणों के बीच काफी देर तक झड़प पुलिस के लौटने के बाद रात में गांव में फिर हंगामा होने की बात सामने आई। पुलिस और ग्रामीणों के बीच काफी देर तक झड़प हुई। हंगामा शांत होने के बाद कई लोग गांव से भाग गए। बुधवार को एएसपी ज्ञान प्रकाश राय मामले की जांच करने गांव पहुंचे। उनके सामने दोनों पक्ष मौजूद थे। सीओ सिटी गौरव शर्मा ने गुरुवार को बताया कि इस मामले में केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
समाचार स्रोत
यह खबर Dainik Bhaskar Uttar Pradesh से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।
मूल स्रोत देखें ↗