नोएडा प्राधिकरण पर किसानों का पैदल मार्च, पुलिस बल तैनात:हाई पावर कमेटी की रिपोर्ट सार्वजनिक करने और 10 प्रतिशत प्लॉट देने की मांग
भारतीय किसान परिषद के बैनर तले सोमवार को 150 से ज्यादा किसानों ने नोएडा प्राधिकरण के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखबीर खलीफा के नेतृत्व में किसान पैदल मार्च करते हुए सेक्टर-96 स्थित प्राधिकरण के कार्यालय पहुंचे। किसानों ने प्राधिकरण अधिकारियों से अपनी मांगों पर जवाब मांगा। किसानों के मार्च और धरने को देखते हुए प्राधि

भारतीय किसान परिषद के बैनर तले सोमवार को 150 से ज्यादा किसानों ने नोएडा प्राधिकरण के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखबीर खलीफा के नेतृत्व में किसान पैदल मार्च करते हुए सेक्टर-96 स्थित प्राधिकरण के कार्यालय पहुंचे। किसानों ने प्राधिकरण अधिकारियों से अपनी मांगों पर जवाब मांगा। किसानों के मार्च और धरने को देखते हुए प्राधिकरण कार्यालय पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखबीर खलीफा ने कहा कि नोएडा के किसानों की मांगों पर अब तक प्राधिकरण ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है। इसी का जवाब लेने के लिए किसान आज प्राधिकरण पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि किसानों को लंबे समय से उनकी मांगों के पूरा होने का इंतजार है, लेकिन प्राधिकरण की ओर से सिर्फ आश्वासन मिल रहे हैं। उन्होंने कहा कि अभी तक हाई पावर कमेटी की रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं की गई है और न ही किसानों को 10 प्रतिशत आबादी के प्लॉट दिए गए हैं। इसके अलावा आबादी निस्तारण के नाम पर किसानों की मूल आबादी को तोड़ा जा रहा है। इस मुद्दे पर पहले भी कई बार प्राधिकरण के अधिकारियों से बातचीत की जा चुकी है, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला। किसानों का कहना है कि जब तक उनकी मांगों पर ठोस निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक उनका विरोध जारी रहेगा। वहीं, किसानों के प्राधिकरण पहुंचने से पहले ही सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई थी। कार्यालय के आसपास बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई। किसानों के कोई काम नहीं किए जाते प्रदर्शन में शामिल हुए भारतीय किसान परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखवीर खलीफा ने कहा- किसानों को अब तक 10% प्लॉट नहीं मिले हैं और न ही आबादी की समस्या का कोई निस्तारण हुआ है। नोएडा अथॉरिटी ने किसानों के हित में कोई काम नहीं किया। मुख्यमंत्री की ओर से गठित हाई पावर कमेटी की सिफारिशों को भी दो साल बाद लागू नहीं किया गया। ठाकुर जयवीर सिंह की अध्यक्षता में गठित कमेटी ने 10% प्लॉट देने को लेकर सकारात्मक सिफारिश की थी, लेकिन उस पर भी अमल नहीं हुआ। न कमर्शियल गतिविधियों से जुड़ी मांगें पूरी हुईं और न ही 5% व 10% प्लॉट और आबादी के मामलों का समाधान हुआ। इसलिए आज हम अथॉरिटी के अधिकारियों से मिलकर पूछेंगे कि आखिर किसानों के काम क्यों नहीं किए जा रहे हैं।
समाचार स्रोत
यह खबर dainik bhasker category से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।
मूल स्रोत देखें ↗
