नितिन नबीन बोले- युवा रील नहीं रियल को जिएं:मेरठ में छात्रों से कहा- नशा और शॉर्टकट से बचें, समर्थकों ने 25 जेसीबी से फूल बरसाए
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन मेरठ में हैं। उन्होंने सुभारती यूनिवर्सिटी में युवा सम्मेलन में छात्रों से बातचीत की। उन्होंने छात्रों से कहा कि आजकल युवा को सबसे ज्यादा नशा और शॉर्टकट प्रभवित कर रहा है। हमे इन दोनों से ही बचना चाहिए। मोदी जी ने नशे के खिलाफ कई अभियान चलाए हुए हैं। उन्होंने कहा कि युवा रील नहीं रियल को जिए।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन मेरठ में हैं। उन्होंने सुभारती यूनिवर्सिटी में युवा सम्मेलन में छात्रों से बातचीत की। उन्होंने छात्रों से कहा कि आजकल युवा को सबसे ज्यादा नशा और शॉर्टकट प्रभवित कर रहा है। हमे इन दोनों से ही बचना चाहिए। मोदी जी ने नशे के खिलाफ कई अभियान चलाए हुए हैं। उन्होंने कहा कि युवा रील नहीं रियल को जिए। राष्ट्र प्रथम को आगे रखे। उनके साथ मंच पर उनके एक तरफ सीएम योगी और दूसरी तरफ यूपी भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी बैठे हैं। नितिन नबीन का यह पश्चिमी यूपी का पहला दौरा है। सोमवार सुबह 10:45 बजे वह मेरठ के काशी टोल प्लाजा पहुंचे। 3 हजार भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। 25 बुलडोजरों से 5 क्विंटल फूल बरसाए। क्रेन से उन्हें माला पहनाई। बुलडोजरों पर चढ़कर ढोल-नगाड़े भी बजाए और ‘जय श्री राम’ के नारे लगाए। नितिन नबीन ने मंच से हाथ जोड़कर कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार किया। उन्होंने राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार सोमेंद्र तोमर का गाल थपथपाया। दोपहर 1:45 बजे नितिन नबीन शक्ति केंद्र सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। पश्चिमी यूपी के शक्ति केंद्र संयोजकों और मंडल अध्यक्षों के साथ बैठक करेंगे। सम्मेलन में 5 हजार संयोजक शामिल होंगे। इस बीच, पुलिस ने सपा नेता गौरव गुर्जर को हाउस अरेस्ट कर लिया है। राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि नितिन नबीन का दौरा यूपी के चुनाव के लिए भाजपा शंखनाद है। अब पार्टी चुनाव तैयारियों के लिए पूरी तरह 'ग्राउंड-लेवल' पर उतर जाएगी। देखिए तस्वीरें… नितिन नबीन के कार्यक्रम से जुड़ी अपडेट के लिए नीच लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए….
समाचार स्रोत
यह खबर Dainik Bhaskar Uttar Pradesh से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।
मूल स्रोत देखें ↗