6 अक्टूबर 2026, 3:05 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
उत्तर प्रदेश

नदी में मिला लापता मजदूर का शव:दूसरे युवक की तलाश कर रही थी SDRF की टीम, झाड़ियों में फंसा मिला शव

लखीमपुर में शनिवार से लापता पनगी खुर्द निवासी मजदूर पंकज का शव मंगलवार को 10 बजे रामापुर स्थित रपटा पुल के पास उल्ल नदी से बरामद हुआ। नदी में सोमवार को बहे जाबिर की तलाश में जुटी एसडीआरएफ टीम को तलाशी के दौरान झाड़ियों में शव मिला। पहचान के बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया गया कि सोमवार को रामापुर रपटा पुल पर तेज

नदी में मिला लापता मजदूर का शव:दूसरे युवक की तलाश कर रही थी SDRF की टीम, झाड़ियों में फंसा मिला शव
स्रोत: Dainik Bhaskar Uttar Pradesh
शेयर करेंWhatsAppFacebook
लखीमपुर में शनिवार से लापता पनगी खुर्द निवासी मजदूर पंकज का शव मंगलवार को 10 बजे रामापुर स्थित रपटा पुल के पास उल्ल नदी से बरामद हुआ। नदी में सोमवार को बहे जाबिर की तलाश में जुटी एसडीआरएफ टीम को तलाशी के दौरान झाड़ियों में शव मिला। पहचान के बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया गया कि सोमवार को रामापुर रपटा पुल पर तेज बहाव में जाबिर नामक युवक बह गया था। इसके बाद एसडीआरएफ की टीम ने नदी में सर्च ऑपरेशन शुरू किया। मंगलवार को तलाशी के दौरान जवानों की नजर नदी किनारे झाड़ियों में फंसे शव पर पड़ी। शव को बाहर निकालकर शिनाख्त कराई गई तो वह पनगी खुर्द निवासी मजदूर पंकज का निकला। परिजनों के मुताबिक पंकज शनिवार से घर से लापता था। उसका मोबाइल फोन भी बंद आ रहा था। परिजन उसकी लगातार तलाश कर रहे थे, लेकिन कोई सुराग नहीं मिल सका था। मंगलवार को नदी से शव मिलने की खबर पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया। पंकज अपने पीछे सात वर्षीय बेटे और बुजुर्ग मां को छोड़ गया है। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट
समाचार स्रोत

यह खबर Dainik Bhaskar Uttar Pradesh से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗