24 नवंबर 2026, 8:40 AM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
राष्ट्रीय

पीएम मोदी के आगमन पर पटना में बदलेगा ट्रैफिक रूट, कई रास्तों पर पाबंदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 21 नवंबर को बिहार के वैशाली जिले में प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर पटना में ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया गया है. कार्

पीएम मोदी के आगमन पर पटना में बदलेगा ट्रैफिक रूट, कई रास्तों पर पाबंदी
स्रोत: abp news world
शेयर करेंWhatsAppFacebook

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 21 नवंबर को बिहार के वैशाली जिले में प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर पटना में ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया गया है. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए पटना ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है. इसके तहत कई रास्तों पर वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी, जबकि कार्यक्रम में शामिल होने वाले लोगों के लिए वैकल्पिक रूट भी तय किए गए हैं.

पटना यातायात पुलिस की ओर से जारी सूचना के मुताबिक, 20 नवंबर की रात 10 बजे से कच्ची दरगाह 6 लेन के रास्ते वैशाली के बनारसी चौक की ओर जाने वाले भारी और व्यावसायिक वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा. यह प्रतिबंध 21 नवंबर को कार्यक्रम समाप्त होने और कार्यक्रम में शामिल होने वाले सभी वाहनों के सुरक्षित निकलने तक लागू रहेगा.

अनंत सिंह के यहां शाही शादी: लाल किला, हवा महल की तर्ज पर मंडप, खाने का मेन्यू आया सामने

इसके अलावा, 20 नवंबर की रात 10 बजे से 21 नवंबर को कार्यक्रम समाप्त होने तक दीदारगंज गोलंबर से कच्ची दरगाह 6 लेन पुल के पश्चिमी लेन पर सभी तरह के वाहनों का परिचालन बंद रहेगा.

कार्यक्रम में जाने वाले वाहनों के लिए अलग रास्ता

वैशाली में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने वाले वाहनों के लिए अलग रूट निर्धारित किया गया है. ऐसे वाहन दीदारगंज गोलंबर से कच्ची दरगाह पुल के नीचे से विपरीत दिशा में रैंप के रास्ते होते हुए पुल के पूर्वी लेन से कार्यक्रम स्थल तक पहुंच सकेंगे. इस वैकल्पिक रास्ते का इस्तेमाल कार्यक्रम निर्धारित होने से पहले तक ही किया जा सकेगा.

गांधी सेतु और जेपी सेतु से जा सकेंगे छोटे वाहन

पटना से कार्यक्रम में शामिल होने वैशाली जाने वाले निजी और छोटे वाहन गांधी सेतु या जेपी सेतु का इस्तेमाल कर सकेंगे. ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे तय रूट का पालन करें और प्रतिबंधित रास्तों पर जाने से बचें.

ट्रैफिक पुलिस ने आम लोगों को कार्यक्रम के दौरान हवाई अड्डा, शहीद पीर अली मार्ग, हार्डिंग रोड, अटल पथ, दीघा गोलंबर और जेपी गंगा पथ वाले रास्तों से बचने की सलाह दी है. इसके बजाय अशोक राजपथ और बेली रोड जैसे वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करने को कहा गया है.

किसी भी तरह की जानकारी या परेशानी होने पर लोग पटना यातायात पुलिस नियंत्रण कक्ष के नंबर 0612-2219151 और 9470630615 पर संपर्क कर सकते हैं.

बिहार विधान परिषद में भर्ती को लेकर बड़ा फैसला, 52 नियुक्तियां रद्द

समाचार स्रोत

यह खबर abp news world से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗