7 नवंबर 2026, 2:37 AM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
राष्ट्रीय

पांच साल पुराने रुपये मांगने पर दुकानदार से मारपीट:हरदोई में आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी, पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की

हरदोई में बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के उधरनपुर गांव में पांच साल पुराने उधार के रुपये मांगने पर दुकानदार से मारपीट की गई। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने गांव के एक युवक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की है। उधरनपुर निवासी सच्चिदानंद पुत्र लक्ष्मी नारायण तिवारी ने पुलिस को बताया कि गांव के उदय प्रताप पुत्र लल्लू पाल सिंह उनकी दुकान से

पांच साल पुराने रुपये मांगने पर दुकानदार से मारपीट:हरदोई में आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी, पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की
स्रोत: dainik bhasker category
शेयर करेंWhatsAppFacebook
हरदोई में बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के उधरनपुर गांव में पांच साल पुराने उधार के रुपये मांगने पर दुकानदार से मारपीट की गई। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने गांव के एक युवक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की है। उधरनपुर निवासी सच्चिदानंद पुत्र लक्ष्मी नारायण तिवारी ने पुलिस को बताया कि गांव के उदय प्रताप पुत्र लल्लू पाल सिंह उनकी दुकान से उधार सामान लेते थे। आरोप है कि 5 नवंबर को दोपहर करीब 3 बजे सच्चिदानंद ने पांच साल पुराने उधार के रुपये मांगे। शिकायत के मुताबिक, इससे नाराज होकर उदय प्रताप उनके दरवाजे पर पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर उन्होंने लात-घूंसों से मारपीट की, जिससे सच्चिदानंद को अंदरूनी चोटें आई। सच्चिदानंद के शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर वहां से चला गया। प्रभारी निरीक्षक मारकंडेय सिंह के निर्देश पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। मामले की जांच उपनिरीक्षक सत्यदेव सिंह को सौंपी गई है।
समाचार स्रोत

यह खबर dainik bhasker category से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗