28 अक्टूबर 2026, 4:15 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
राष्ट्रीय

पटना MLC चुनाव: नीरज कुमार को बढ़त, ताव में आए अनंत सिंह, कह दी ऐसी बात

बिहार के एमएलसी चुनावों को लेकर वोटों की गिनती जारी है. पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से जेडीयू के नीरज कुमार बढ़त बनाए हुए हैं. वहीं जन सुराज के अनुज कुमार सिंह पीछे चल रहे हैं. इस बीच जेडीयू से निष्कासित विधायक अनंत सिंह ने एक बार फिर अनुज कुमार सिंह का समर्थन करते हुए जीत का दावा किया है. अनुज कुमार

पटना MLC चुनाव: नीरज कुमार को बढ़त, ताव में आए अनंत सिंह, कह दी ऐसी बात
स्रोत: abp news world
शेयर करेंWhatsAppFacebook

बिहार के एमएलसी चुनावों को लेकर वोटों की गिनती जारी है. पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से जेडीयू के नीरज कुमार बढ़त बनाए हुए हैं. वहीं जन सुराज के अनुज कुमार सिंह पीछे चल रहे हैं. इस बीच जेडीयू से निष्कासित विधायक अनंत सिंह ने एक बार फिर अनुज कुमार सिंह का समर्थन करते हुए जीत का दावा किया है. अनुज कुमार सिंह जन सुराज पार्टी के उम्मीदवार हैं.

JD(U) से निकाले गए विधायक अनंत सिंह ने MLC चुनाव को लेकर मीडिया से बातचीत में कहा, "हम जीतेंगे. जो बात हमने पहले कही है, एकदम वही बात होगी."

हमें कोई परेशानी नहीं, जनता ही मालिक है- अनंत सिंह

जब उनसे पूछा गया कि आपको लगातार परेशान किया जा रहा था, इस सवाल पर अनंत सिंह ने कहा, ''हमें कोई परेशानी नहीं है.'' आवास खाली कराने को लेकर लेटर जारी होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि हम सरकारी आवास खाली कर देंगे. एक महीने का वक्त मिला है, खाली कर देंगे. पार्टी जो भी फैसला लेगी, हम उसके लिए तैयार हैं. हमें कोई दिक्कत नहीं है. जनता ही मालिक है और भगवान है."

#WATCH | Patna | On the Bihar MLC elections, JD(U) expelled MLA Anant Singh says, "We will win. Just as we have said, so it will be..." On being expelled from the party, he says, "We have no trouble. (We will) vacate (the government accommodation). Whatever decision the party takes, we are prepared. We have no problem. The public is the owner..."

— ANI (@ANI) October 27, 2026

पहले राउंड के बाद JDU प्रत्याशी नीरज कुमार को बढ़त

पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से जदयू प्रत्याशी नीरज कुमार 108 वोट से आगे हैं. नीरज कुमार को अब तक मिले 2149 वोट मिले हैं. राजद के दिलीप पटेल को 2041 वोट मिले. जन सुराज के अनुज सिंह को पहले राउंड में 1504 वोट मिले. पहले राउंड के बाद जेडीयू प्रत्याशी नीरज कुमार बढ़त बनाए हुए हैं. वोटों की गिनती पटना के बांकीपुर राजकीय कन्या सीनियर सेकेंड्री स्कूल में हो रही है.

बता दें कि जेडीयू ने 24 अक्टूबर को मोकामा से विधायक अनंत सिंह के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया. पार्टी ने अनंत सिंह को अगले छह वर्षों के लिए जेडीयू से बाहर कर दिया. इसी के साथ उनकी पत्नी और पूर्व विधायक नीलम देवी को भी 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित किया गया है. जेडीयू का आरोप है कि अनंत सिंह पिछले कुछ समय से लगातार पार्टी के निर्देशों की अवहेलना कर रहे थे.

जेडीयू ने नीरज कुमार को अपना आधिकारिक उम्मीदवार बनाया था, जबकि अनंत सिंह जन सुराज पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ने वाले अनुज कुमार सिंह का लगातार समर्थन कर रहे हैं. इस घटनाक्रम ने पार्टी के अंदर मतभेद की आशंका और उसे लेकर चर्चाओं को जन्म दिया. जिसके बाद अनंत सिंह और उनकी पत्नी को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया.

'ये यूज एंड थ्रो की राजनीति', अनंत सिंह पर पप्पू यादव का बड़ा बयान

समाचार स्रोत

यह खबर abp news world से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗