पटना में 108 साल पुरानी जल मीनार बनेगी पर्यटन स्थल, 1918 में बनी 130 फीट ऊंची मीनार, 1 लाख गैलन पानी स्टोर होता था
Historic Water Tower In Patna: पटना की कुछ इमारतें ऐसी हैं, जिनकी दीवारों में शहर के अतीत की कहानियां छिपी हैं. वक्त बदला, शहर का विस्तार हुआ और आधुनिक सुविधाओं ने पुरानी व्यवस्थाओं की जगह ले ली, लेकिन इतिहास के ये गवाह आज भी अपनी मौजूदगी दर्ज करा रहे हैं. ऐसी ही एक ऐतिहासिक धरोहर है पटना के मिलर हाई स्कूल के पास स्थित करीब 108 साल पुरानी जल मीनार.

Historic Water Tower In Patna: पटना की कुछ इमारतें ऐसी हैं, जिनकी दीवारों में शहर के अतीत की कहानियां छिपी हैं. वक्त बदला, शहर का विस्तार हुआ और आधुनिक सुविधाओं ने पुरानी व्यवस्थाओं की जगह ले ली, लेकिन इतिहास के ये गवाह आज भी अपनी मौजूदगी दर्ज करा रहे हैं. ऐसी ही एक ऐतिहासिक धरोहर है पटना के मिलर हाई स्कूल के पास स्थित करीब 108 साल पुरानी जल मीनार. आज भले ही यह मीनार पानी की आपूर्ति नहीं करती, लेकिन कभी यही शहर के बड़े हिस्से की प्यास बुझाने वाली व्यवस्था का अहम हिस्सा थी. अब बिहार सरकार इसे पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की तैयारी कर रही है, ताकि आने वाली पीढ़ियां पटना के इतिहास के इस अध्याय को करीब से जान सकें.
समाचार स्रोत
यह खबर News18 से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।
मूल स्रोत देखें ↗
