24 नवंबर 2026, 7:39 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
राष्ट्रीय

पडिक्कल से कैच छूटा, गिल निराश होकर मैदान पर बैठे:मिचेल-फिलिप्स ने 43 ओवर बैटिंग की, नंबर-6 के बाद सदी की दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी

भारत के न्यूजीलैंड दौरे का पहला टेस्ट ड्रॉ हो गया है। वेलिंगटन में 5 दिन तक चले इस मैच में डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स ने 43 ओवर बैटिंग करके न्यूजीलैंड को पारी की हार से बचाया। सोमवार को मैच के आखिरी दिन देवदत्त पडिक्कल शॉर्ट लेग पर डेरिल मिचेल का कैच नहीं पकड़ पाए, तो कप्तान शुभमन गिल निराश होकर मैदान पर ही बैठे गए। इस स्टोरी में

पडिक्कल से कैच छूटा, गिल निराश होकर मैदान पर बैठे:मिचेल-फिलिप्स ने 43 ओवर बैटिंग की, नंबर-6 के बाद सदी की दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी
स्रोत: Dainik Bhaskar Uttar Pradesh
शेयर करेंWhatsAppFacebook
भारत के न्यूजीलैंड दौरे का पहला टेस्ट ड्रॉ हो गया है। वेलिंगटन में 5 दिन तक चले इस मैच में डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स ने 43 ओवर बैटिंग करके न्यूजीलैंड को पारी की हार से बचाया। सोमवार को मैच के आखिरी दिन देवदत्त पडिक्कल शॉर्ट लेग पर डेरिल मिचेल का कैच नहीं पकड़ पाए, तो कप्तान शुभमन गिल निराश होकर मैदान पर ही बैठे गए। इस स्टोरी में इस मैच के टॉप मोमेंट्स और रिकॉर्ड देखिए…शुरुआत एक फोटो से करिए…जिसने भारत से जीत छीनी… मैच से जुड़े फैक्ट… 5वें दिन के टॉप मोमेंट्स 1. पंत ने डाइव लगाकर कॉन्वे का कैच पकड़ा 56वें ओवर में ऋषभ पंत ने विकेट के पीछे बाईं तरफ डाइव लगाकर डेवोन कॉन्वे का कैच पकड़ा। कॉन्वे सुंदर की गेंद को रोकना चाहते थे। लेकिन, गेंद बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर पैड से टकराई। इसके बाद पंत ने तेजी से बाईं तरफ डाइव लगाकर कैच पकड़ा। 2. राहुल ने छलांग लगाकर रचिन का कैच पकड़ा केएल राहुल ने गली पर रचिन रवींद्र को छलांग लगाकर कैच किया। रचिन ने 60वें ओवर में प्रसिद्ध कृष्णा की उछाल भरी गेंद को शरीर के दूर से खेलने की कोशिश की। गेंद गली में दाईं ओर गई, जहां केएल राहुल ने अपनी दाईं तरफ छलांग लगाकर कैच पकड़ा। यहां रचिन 37 रन बनाकर आउट हुए। 3. कंबोज के कहने पर गिल ने रिव्यू लिया, ब्लंडेल आउट हुए 77वें ओवर में भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने अंशुल कंबोज के कहने पर रिव्यू लिया। इस रिव्यू पर टॉम ब्लंडेल आउट हुए। अंशुल कंबोज की गेंद ब्लंडेल के बल्ले का किनारा लेकर ऋषभ पंत के हाथों में चली गई। अंपायर ने अपील पर आउट नहीं दिया था। गिल रिव्यू लेने को लेकर असमंजस में थे, तभी कंबोज ने उन्हें रिव्यू लेने का सुझाव दिया। अल्ट्राएज में गेंद के बल्ले से लगने की पुष्टि हुई। 4. पडिक्कल कैच नहीं पकड़ सके, गिल ने सिर पर हाथ रखा 95वें ओवर में देवदत्त पडिक्कल शॉर्ट लेग पर डेरिल मिचेल का कैच नहीं पकड़ सके। अंशुल कंबोज की गेंद डेरिल मिचेल के ग्लव्स से टकराकर हवा में उछली और पडिक्कल के पास से निकल गई। पडिक्कल ने बाएं हाथ से कैच पकड़ने की कोशिश की, लेकिन गेंद उनके हाथ में नहीं आई। रीप्ले में दिखा कि पडिक्कल का बायां हाथ गेंद तक पहुंचा, लेकिन वे कैच नहीं पकड़ सके। यह मुश्किल मौका था। शॉर्ट मिडविकेट पर खड़े शुभमन गिल ने निराशा में सिर पर हाथ रख लिया और घुटनों के बल बैठ गए। 5. रनिंग के दौरान फिलिप्स के हेलमेट पर लगी गेंद मैच के दूसरे दिन 20 नवंबर को न्यूजीलैंड की पहली पारी में ग्लेन फिलिप्स चोट हो गए थे। उनके हेलमेट के पास गले में आकाशदीप का थ्रो लगा था। प्रसिद्ध कृष्णा की गेंद पर फिलिप्स ने मिड-ऑन की दिशा में शॉट खेला और रन लेने निकल पड़े। आकाशदीप ने गेंद को नॉन स्ट्राइक एंड पर थ्रो किया, लेकिन बॉल स्टंप की बजाय फिलिप्स को लग गई। मैच के खास रिकॉर्ड 1. भारत ने न्यूजीलैंड का 7 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा भारतीय टीम ने चौथे दिन 9 विकेट पर पहली पारी में 720 रन बना कर पारी घोषित कर दी। इसके साथ ही न्यूजीलैंड में सबसे बड़े टेस्ट स्कोर का रिकॉर्ड तोड़ दिया। कीवियों ने 2019 में हैमिल्टन में बांग्लादेश के खिलाफ 715/6 का स्कोर बनाया था। 2. 148 साल में पहली बार, पहले 7 विकेट के लिए 50+ पार्टनरशिप 148 साल के टेस्ट इतिहास में पहली बार किसी टीम ने एक पारी में शुरुआती सभी 7 विकेट के लिए 50 या उससे ज्यादा रन की साझेदारियां की हैं। यह कारमाना भारत ने किया। इनमें शुरुआती 2 विकेट के लिए शतकीय साझेदारियां हुईं। चौथे विकेट के लिए गिल और पंत ने भी 100 रन जोड़े। 3. पंत SENA देशों में शतक लगाने वाले पहले एशियाई विकेटकीपर ऋषभ पंत SENA देशों (साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, आस्ट्रेलिया) में शतक लगाने वाले एशिया के पहले विकेटकीपर बने हैं। वे ऐसा करने वाले भारत के छठे बल्लेबाज हैं। एक दिन पहले केएल राहुल SENA देशों में टेस्ट शतक लगाने वाले पांचवें भारतीय बल्लेबाज बने थे। सचिन तेंदुलकर, मोहम्मद अजहरुद्दीन, राहुल द्रविड़ और विराट कोहली यह उपलब्धि हासिल कर चुके हैं। 4. राहुल SENA देश में शतक लगाने वाले 8वें एशियाई बैटर केएल राहुल चारों SENA देशों में टेस्ट शतक लगाने वाले पहले भारतीय ओपनर बने। वे ऐसा करने वाले दूसरे एशियाई खिलाड़ी हैं। उनसे पहले पाकिस्तान के सईद अनवर यह उपलब्धि हासिल कर चुके हैं। किसी भी नंबर पर बैटिंग करते हुए अब तक 8 बल्लेबाज सभी SENA देशों में शतक लगा चुके हैं। 5. भारत ने WTC इस साइकल में पारी सबसे ज्यादा मेडन डाले भारत ने न्यूजीलैंड की पारी में 42 मेडन ओवर फेंके। यह वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 साइकल में किसी टीम की एक पारी में सबसे ज्यादा मेडन ओवर हैं। भारत ने इससे पहले 2015 में दिल्ली टेस्ट में साउथ अफ्रीका के खिलाफ एक पारी में 89 से ज्यादा मेडन ओवर फेंके थे। ------------------------------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… भारत 43 ओवर में एक भी विकेट नहीं ले सका:न्यूजीलैंड से पहला टेस्ट ड्रॉ, मिचेल-फिलिप्स की पार्टनरशिप ने टीम इंडिया से जीत छीनी भारत और न्यूजीलैंड के बीच का पहला टेस्ट मैच ड्रॉ हो गया है। भारतीय गेंदबाज आखिरी 43 ओवर में एक भी विकेट नहीं गिरा सके। सोमवार को मुकाबले के आखिरी दिन भारत को जीत के लिए 8 विकेट की जरूरत थी। टी-ब्रेक से पहले 5 बैटर्स आउट हो गए थे। पूरी खबर
समाचार स्रोत

यह खबर Dainik Bhaskar Uttar Pradesh से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗