'पंचायत' फेम आसिफ खान हाल ही में सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' से बाहर हुए हैं. अब एक्टर ने खुलासा किया है कि शो में कंटेस्टेंट लव गिल को गले लगाने का वीडियो वायरल होने के बाद उनकी पत्नी जेबा खान को गालियां और धमकियां मिलीं.
दरअसल, जेबा ने सोशल मीडिया पर सामने आए इस वीडियो के पीछे की असली बात बताकर अपने पति को डिफेंड किया था.
आसिफ खान बोले- पत्नी जेबा को मिल रही हैं धमकियां
आसिफ खान ने बताया कि उन्हें बिल्कुल अंदाजा नहीं था कि लव गिल को गले लगाने वाला वीडियो इतना बड़ा विवाद बन जाएगा. प्रेस जर्नल से बातचीत में उन्होंने कहा कि जब उन्होंने और उनकी पत्नी ने साथ में ये वीडियो देखा था, तो दोनों को हंसी आ गई थी. एक्टर इस बात से भी खुश थे कि उनकी पत्नी ने पूरे मामले को काफी समझदारी से संभाला.
लोग दे रहे धमकियां और गालियां
हालांकि, बाद में जेबा ने आसिफ को सोशल मीडिया पर मिले गंदे मैसेज और धमकियां दिखाईं. एक्टर ने बताया, 'उन्होंने मुझे अपने DMs दिखाए और कहा, 'लड़के मुझे ऐसे मैसेज भेज रहे हैं, धमकियां दे रहे हैं और गालियां दे रहे हैं.' वे मेरी बहन को भी DMs में गालियां दे रहे हैं.'
आसिफ ने ट्रोलर्स के रवैये पर भी सवाल उठाया. उन्होंने कहा कि कुछ लोग लव के सामने आवाज उठाने के लिए उनकी आलोचना कर रहे थे, लेकिन अब उनके परिवार को ही गालियां दे रहे हैं.
ये वीडियो 'बिग बॉस 20' के तीसरे हफ्ते का है, जब घर में एलिमिनेशन के लिए नॉमिनेशन राउंड चल रहा था. इस दौरान आसिफ के बगल में बैठे लव उन्हें गले लगाते नजर आए थे. एक दूसरे पल में जब आसिफ ने उन्हें ठीक से गले नहीं लगाया, तो लव ने उनका हाथ पकड़कर अपने चारों ओर रख लिया.
शो के दौरान दोनों की नजदीकियों को लेकर फैंस के बीच कई बार सवाल भी उठे थे.
View this post on InstagramA post shared by Ankita | Lifestyle | daily routine | married life (@itsankitaphalke)
पत्नी जेबा ने किया था सपोर्ट
वीडियो वायरल होने के तुरंत बाद आसिफ की पत्नी जेबा ने इंस्टाग्राम पर उनके बचाव में पोस्ट शेयर की. उन्होंने वीडियो को लेकर सवाल उठाने और उनकी शादी पर कमेंट करने वाले ट्रोलर्स को भी जवाब दिया. जेबा ने लिखा, 'आप देखेंगे कि वो कितनी बार मेरे, हमारी जिंदगी और हमारे रिश्ते के बारे में बात करते हैं. इससे आपको मेरे उस पति की झलक ज्यादा मिलेगी, जिसे मैं जानती हूं. कुछ सेकंड के वीडियो में किसी इंसान की पूरी सच्चाई नहीं दिख सकती. शो में हर कोई अपना गेम खेल रहा है, उन्हें खेलने दीजिए.'
View this post on Instagram
पिछले वीकेंड पर एविक्ट हुए आसिफ खान
'बिग बॉस 20' के हालिया 'वीकेंड का वार' एपिसोड में आसिफ खान कम वोट मिलने की वजह से शो से बाहर हो गए.




