23 अक्टूबर 2026, 11:31 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
राष्ट्रीय

पैरा एशियन गेम्स: भारत के मेडल्स की संख्या 62 हुई:आज 27 मेडल जीते; 5 गोल्ड, 11 सिल्वर और 11 ब्रॉन्ज

भारत ने पैरा एशियन गेम्स के तीसरे दिन बुधवार को 27 मेडल जीत लिए हैं। इनमें 5 गोल्ड, 11 सिल्वर और 11 ब्रॉन्ज शामिल हैं। भारत के अब 14 गोल्ड समेत कुल 62 मेडल हो गए हैं। इनमें 22 सिल्वर और 26 ब्रॉन्ज शामिल हैं। टीम इंडिया मेडल टैली में पांचवे स्थान पर है। आज के गोल्ड मेडलिस्ट 1. आयुष ने इस एडिशन में दूसरा मेडल जीता आयुष 8.16 मीटर थ्र

पैरा एशियन गेम्स: भारत के मेडल्स की संख्या 62 हुई:आज 27 मेडल जीते; 5 गोल्ड, 11 सिल्वर और 11 ब्रॉन्ज
स्रोत: Dainik Bhaskar Uttar Pradesh
शेयर करेंWhatsAppFacebook
भारत ने पैरा एशियन गेम्स के तीसरे दिन बुधवार को 27 मेडल जीत लिए हैं। इनमें 5 गोल्ड, 11 सिल्वर और 11 ब्रॉन्ज शामिल हैं। भारत के अब 14 गोल्ड समेत कुल 62 मेडल हो गए हैं। इनमें 22 सिल्वर और 26 ब्रॉन्ज शामिल हैं। टीम इंडिया मेडल टैली में पांचवे स्थान पर है। आज के गोल्ड मेडलिस्ट 1. आयुष ने इस एडिशन में दूसरा मेडल जीता आयुष 8.16 मीटर थ्रो के साथ पहले स्थान पर रहे। आयुष का दूसरा मेडल है। वे एक ब्रॉन्ज भी जीत चुके हैं। ईरान के अलीरेजा हेमामी ने 8.09 मीटर थ्रो के साथ सिल्वर जीता। कजाकिस्तान के मखाम्बेट सेरिक्कलीयेव 6.81 मीटर के साथ तीसरे स्थान पर रहे। F53 कैटेगरी उन फील्ड एथलीट्स के लिए है, जिनके धड़ और पैरों की गतिविधियां प्रभावित होती हैं। खिलाड़ी बैठकर मुकाबला करते हैं। इस कैटेगरी में हाथों की पकड़ पर असर कम होता है। 3. प्रवीण कुमार ने 2.05 मीटर की छलांग लगाई पुरुषों की हाई जंप टी64 स्पर्धा में प्रवीण कुमार ने 2.05 मीटर की छलांग लगाकर स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने 2.02 मीटर के अपने पिछले गेम्स रिकॉर्ड को तोड़ते हुए नया रिकॉर्ड बनाया। बंटी ने 1.92 मीटर की व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ छलांग लगाकर रजत पदक अपने नाम किया। इस कैटेगरी वे पैरा-एथलीट हिस्सा लेते हैं। जो निचले हिस्से (जैसे घुटने के नीचे) में दिव्यांगता के कारण प्रोस्थेसिस (कृत्रिम अंग) का उपयोग करके ट्रैक और फील्ड इवेंट (जैसे ऊंची कूद या लंबी कूद) में भाग लेते हैं। 3. सचिन खिलारी ने शॉटपुट में गोल्ड बरकरार रखा सचिन खिलारी ने एशियन पैरा गेम्स में पुरुषों की शॉटपुट एफ46 स्पर्धा में अपना गोल्ड मेडल बरकरार रखा। इसी स्पर्धा में मोहम्मद यासेर ने सिल्वर और परवीन ने ब्रॉन्ज मेडल जीतकर भारत को तीनों पदक दिलाए। 4. हनी ने आखिरी प्रयास में जीता ब्रॉन्ज 20 साल के हनी ने पुरुषों की डिस्कस थ्रो F37 फाइनल में ब्रॉन्ज मेडल जीता। वे आखिरी प्रयास से पहले चौथे स्थान पर थे, लेकिन छठे प्रयास में 57.04 मीटर का अपना पर्सनल बेस्ट थ्रो कर तीसरे स्थान पर पहुंच गए। उज्बेकिस्तान के कुदरतिल्लोखोन मारुफखुजाएव ने गोल्ड और पाकिस्तान के हैदर अली ने सिल्वर जीता। 5. शैलेश कुमार को लॉन्ग जंप में ब्रॉन्ज शैलेश कुमार ने पुरुषों के लॉन्ग जंप T42/T61/T63 फाइनल में ब्रॉन्ज मेडल जीता। उन्होंने 5.57 मीटर की छलांग लगाकर T42 कैटेगरी में गेम्स रिकॉर्ड बनाया। भारत के ही महेंद्र गुर्जर 5.56 मीटर के साथ चौथे स्थान पर रहे। 6. शरथ मकनहल्ली ने 1500 मीटर में जीता ब्रॉन्ज शरथ मकनहल्ली ने पुरुषों की 1500 मीटर T12/T13 फाइनल में ब्रॉन्ज मेडल जीता। उन्होंने 4 मिनट 11.01 सेकेंड का समय निकाला। शरथ आखिरी लैप में बढ़त पर थे, लेकिन अंतिम मोड़ पर पीछे रह गए। 7. रोहित कुमार ने स्विमिंग में जीता ब्रॉन्ज रोहित ने पुरुषों की 100 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक SB4 फाइनल में ब्रॉन्ज मेडल जीता। उन्होंने 1 मिनट 57.25 सेकेंड का समय निकाला। रोहित 50 मीटर के बाद चौथे स्थान पर थे, लेकिन आखिरी हिस्से में शानदार वापसी कर तीसरे स्थान पर पहुंचे। 8. रवि बुडिगिना को स्विमिंग में सिल्वर रवि ने पुरुषों की 100 मीटर बैकस्ट्रोक S13 फाइनल में सिल्वर मेडल जीता। उन्होंने 1 मिनट 10.10 सेकेंड का समय निकाला। यह इन खेलों में उनका दूसरा सिल्वर मेडल है। 9. अकिरा बनोथु ने 400 मीटर में जीता सिल्वर अकिरा ने पुरुषों की 400 मीटर T35/T38 फाइनल में सिल्वर मेडल जीता। उन्होंने 51.25 सेकेंड में रेस पूरी की। वे अलग-अलग डिसेबिलिटी कैटेगरी के खिलाड़ियों की पॉइंट्स के आधार पर रैंकिंग में दूसरे स्थान पर रहे। आज के मेडल्स -------------------------------------------------- पैरा एशियन के दूसरे दिन के खेलों की यह खबर भी पढ़िए… भारत ने दूसरे दिन 24 मेडल जीते, डिस्कस थ्रो में तीनों मेडल अपने नाम किए; निषाद कुमार ने हाई जंप में गोल्ड जीता भारत ने जापान के आइची-नागोया में चल रहे एशियन पैरा गेम्स के दूसरे दिन 24 मेडल जीते। इनमें 5 गोल्ड, 6 सिल्वर और 13 ब्रॉन्ज शामिल रहे। इसके साथ ही भारत के कुल मेडल 35 हो गए। भारत के खाते में अब 9 गोल्ड, 11 सिल्वर और 15 ब्रॉन्ज हैं। पढ़ें पूरी खबर
समाचार स्रोत

यह खबर Dainik Bhaskar Uttar Pradesh से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗