16 अक्टूबर 2026, 5:39 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
राष्ट्रीय

परिजन बोले- तुलसी मुंह में डालते ही जिंदा हुई दादी:गोरखपुर में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया था, अंतिम संस्कार की तैयारी चल रही थी

गोरखपुर में मृत घोषित एक महिला के मुंह में तुलसी का पत्ता डालते ही जिंदा हो गई। गुरुवार को 56 साल की महिला के अंतिम संस्कार की तैयारी चल रही थी। लकड़ियां पहुंच चुकी थीं और रिश्तेदार घर आ चुके थे। इसी बीच परिजनों ने महिला के मुंह में गंगाजल के साथ तुलसी का पत्ता डाला, तो उन्हें खांसी आने लगी। यह देखकर परिजन हैरान रह गए। वे तत्काल म

परिजन बोले- तुलसी मुंह में डालते ही जिंदा हुई दादी:गोरखपुर में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया था, अंतिम संस्कार की तैयारी चल रही थी
स्रोत: dainik bhasker category
शेयर करेंWhatsAppFacebook
गोरखपुर में मृत घोषित एक महिला के मुंह में तुलसी का पत्ता डालते ही जिंदा हो गई। गुरुवार को 56 साल की महिला के अंतिम संस्कार की तैयारी चल रही थी। लकड़ियां पहुंच चुकी थीं और रिश्तेदार घर आ चुके थे। इसी बीच परिजनों ने महिला के मुंह में गंगाजल के साथ तुलसी का पत्ता डाला, तो उन्हें खांसी आने लगी। यह देखकर परिजन हैरान रह गए। वे तत्काल महिला को BRD मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां उनका इलाज चल रहा है। मामला बड़हलगंज थाना क्षेत्र का है। अब विस्तार से पढ़िए पूरा मामला… एक हफ्ते से बुखार से थीं परेशान बेलवा दाखिली गांव की रहने वाली ललिता देवी पत्नी शिवमूरत यादव को एक सप्ताह से बुखार था। उनके देवर चंद्रमौली यादव ने बताया कि भाभी का इलाज पिड़हनी चौराहे के पास एक प्राइवेट हॉस्पिटल में चल रहा था। मंगलवार को तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर उन्हें बड़हलगंज के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां डॉक्टरों ने ब्रेन हैमरेज की आशंका जताई और दूसरे अस्पताल ले जाने की सलाह दी। इसके बाद परिजन उन्हें एक अन्य प्राइवेट हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने मृत घोषित कर घर भेजा परिजनों के मुताबिक, बुधवार को इलाज के बाद डॉक्टरों ने ललिता देवी को मृत घोषित कर दिया और घर ले जाने को कहा। इसके बाद परिवार के लोग उन्हें गांव ले आए और अंतिम संस्कार की तैयारी शुरू कर दी। घर में रिश्तेदार जुटने लगे और बांस की टिकठी भी तैयार कर ली गई। तुलसी का पत्ता डालते ही खांसने लगीं अंतिम संस्कार की तैयारी के दौरान घर की महिलाएं ललिता देवी के मुंह में गंगाजल और तुलसी का पत्ता डाल रही थीं। इसी दौरान उन्हें खांसी आने लगी। यह देखकर परिवार के लोग चौंक गए और उन्हें अस्पताल ले जाने का फैसला किया। परिजन उन्हें तत्काल BRD मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां उनका इलाज चल रहा है। महिला को पहले मृत घोषित किए जाने और बाद में उनकी स्थिति में बदलाव को लेकर अस्पतालों की ओर से कोई विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि, महिला की हालत और पहले मृत घोषित किए जाने की परिस्थितियों को लेकर हॉस्पिटल की ओर से कोई आधिकारिक सूचना नहीं मिली है।
समाचार स्रोत

यह खबर dainik bhasker category से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗