27 अक्टूबर 2026, 3:55 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
टेलीविजन

परिणीति चोपड़ा की 'शक' में अनूप सोनी के सीन हुए कट, एक्टर ने जताई निराशा

एक्टर अनूप सोनी ने हाल ही में नेटफ्लिक्स की मिस्ट्री थ्रिलर सीरीज 'शक: ट्रस्ट नो वन' में इंस्पेक्टर खुराना का किरदार निभाया था. परिणीति चोपड़ा और जेनिफर विंगेट स्टारर इस सीरीज से उनके कुछ सीन हटा दिए गए हैं. इस बात पर अनूप सोनी ने निराशा जताई है.

परिणीति चोपड़ा की 'शक' में अनूप सोनी के सीन हुए कट, एक्टर ने जताई निराशा
स्रोत: abp news world
शेयर करेंWhatsAppFacebook

एक्टर अनूप सोनी ने हाल ही में नेटफ्लिक्स की मिस्ट्री थ्रिलर सीरीज 'शक: ट्रस्ट नो वन' में इंस्पेक्टर खुराना का किरदार निभाया था. परिणीति चोपड़ा और जेनिफर विंगेट स्टारर इस सीरीज से उनके कुछ सीन हटा दिए गए हैं. इस बात पर अनूप सोनी ने निराशा जताई है.

एक्टर ने हाल ही में सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर अपना दुख जाहिर किया.

शक' में अनूप सोनी के सीन हुए कट
अनूप सोनी ने इंस्टाग्राम पर अपने हटाए गए सीन शेयर किए. इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा कि ऐसे सीन बनाने में काफी मेहनत लगती है, लेकिन कई बार ये फाइनल कट में जगह नहीं बना पाते. एक वीडियो में अनूप घायल नजर आ रहे हैं, तभी उनके को-स्टार विक्की अरोड़ा उन्हें पकड़ लेते हैं.

इसके बाद एक सीन में अनूप, विक्की का गला दबाते दिखते हैं. वहीं, कुछ दूसरे क्लिप में अनूप कमर पर कैमरा बांधकर दौड़ते नजर आ रहे हैं और उनकी सांस फूलने लगती है. इन सीन के फाइनल कट में शामिल न होने पर अनूप सोनी ने निराशा जताई.

फाइनल वर्जन में नहीं मिली जगह 
उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'सीरीज 'शक' में खुराना साहब के कुछ सीन फाइनल वर्जन में जगह नहीं बना पाए. इन सीन्स को बनाने में काफी सोच-विचार, समय और मेहनत लगती हैं. इसमें राइटर्स, डायरेक्टर, एक्शन कोरियोग्राफर, एक्टर्स, सिनेमैटोग्राफर, प्रोड्यूसर और पूरी टीम का योगदान होता है.'

          View this post on Instagram                      

A post shared by ANUP SONI (@anupsoni3)

उन्होंने ये भी माना कि फिल्म बनाने के प्रॉसेस में ऐसा होना नॉर्मल बात है. अनूप ने लिखा, 'जब कोई सीन फाइनल कट में जगह नहीं बना पाता, तो थोड़ा दुख होता है. लेकिन फिल्ममेकिंग में पूरी कहानी को ध्यान में रखना जरूरी होता है. कई बार किसी सीन को हटाने से कहानी और बेहतर बनती है. यह सब फिल्म बनाने की प्रक्रिया का ही हिस्सा है.'

          View this post on Instagram                      

A post shared by ANUP SONI (@anupsoni3)

'शक: ट्रस्ट नो वन' के बारे में
'शक: ट्रस्ट नो वन' का निर्देशन रेंसिल डिसिल्वा ने किया है, जबकि सिद्धार्थ पी. मल्होत्रा और सपना मल्होत्रा ने अल्केमी प्रोडक्शंस के बैनर तले इसे प्रोड्यूस किया है. इस सीरीज में परिणीति चोपड़ा मुख्य भूमिका में हैं. उनके साथ जेनिफर विंगेट, सोनी राजदान, अनूप सोनी, ताहिर राज भसीन, सुमीत व्यास, हरलीन सेठी और ध्रुव चौधरी भी अहम किरदारों में नजर आ रहे हैं. ये सीरीज 24 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी.

अनूप सोनी का वर्क फ्रंट
'शक' के अलावा अनूप सोनी हाल ही में सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की फैंटेसी थ्रिलर फिल्म 'द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट' में भी नजर आए थे. इस फिल्म में उन्होंने शशि भैया का किरदार निभाया है. फिल्म 25 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी.

समाचार स्रोत

यह खबर abp news world से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗