8 नवंबर 2026, 2:42 AM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
राष्ट्रीय

प्रतापगढ़ में राजस्व कर्मी के मकान में आग लगी:युवाओं ने आधे घंटे में काबू पाया, फायर ब्रिगेड करीब 30 मिनट बाद पहुंची

प्रतापगढ़ के नगर कोतवाली क्षेत्र के सेनानी नगर मोहल्ले में शनिवार रात करीब 9:30 बजे राजस्व विभाग के लिपिक अनुराग श्रीवास्तव के मकान में आग लग गई। मकान के प्रथम तल पर बने बरामदे में उठीं लपटें धीरे-धीरे घर के अंदर तक फैलने लगीं। आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। किराएदारों के मक

प्रतापगढ़ में राजस्व कर्मी के मकान में आग लगी:युवाओं ने आधे घंटे में काबू पाया, फायर ब्रिगेड करीब 30 मिनट बाद पहुंची
स्रोत: dainik bhasker category
शेयर करेंWhatsAppFacebook
प्रतापगढ़ के नगर कोतवाली क्षेत्र के सेनानी नगर मोहल्ले में शनिवार रात करीब 9:30 बजे राजस्व विभाग के लिपिक अनुराग श्रीवास्तव के मकान में आग लग गई। मकान के प्रथम तल पर बने बरामदे में उठीं लपटें धीरे-धीरे घर के अंदर तक फैलने लगीं। आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। किराएदारों के मकान में उठीं लपटें बताया जा रहा है कि मकान में किरायेदार रहते हैं। शनिवार रात अचानक बरामदे में आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया। इससे मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना दी। युवाओं ने संभाला मोर्चा सूचना के बाद स्थानीय युवाओं अनिकेत सिंह, विनोद माली, रिट्टू तिवारी और मनीष पांडेय समेत अन्य लोगों ने आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद उन्होंने आग पर काबू पा लिया। बताया जा रहा है कि सूचना मिलने के करीब आधे घंटे बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। समय रहते टला बड़ा हादसा घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। समय रहते आग पर काबू पा लेने से बड़ा हादसा टल गया। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।
समाचार स्रोत

यह खबर dainik bhasker category से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗