23 नवंबर 2026, 2:50 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
राष्ट्रीय

प्रयागराज की मस्जिद में छात्र से 4 दिन तक कुकर्म:इमाम अरेस्ट, अरबी पढ़ रहा था; मां बोली-आरोपी ने बेटे को बहुत मारा

प्रयागराज की रसूलाबाद मस्जिद में अरबी के छात्र से इमाम 4 दिन तक कुकर्म करता रहा। छात्र ने परेशान होकर मां को घटना की जानकारी दी। इसके बाद मां ने पुलिस से शिकायत की। रविवार को पुलिस ने FIR दर्ज कर शाम करीब 4 बजे पेश इमाम को अरेस्ट कर लिया। किशोर की मां ने बताया कि बेटा 3 महीने से अरबी पढ़ने मस्जिद जा रहा था। 11 नवंबर को उसके साथ पहल

प्रयागराज की मस्जिद में छात्र से 4 दिन तक कुकर्म:इमाम अरेस्ट, अरबी पढ़ रहा था; मां बोली-आरोपी ने बेटे को बहुत मारा
स्रोत: dainik bhasker category
शेयर करेंWhatsAppFacebook
प्रयागराज की रसूलाबाद मस्जिद में अरबी के छात्र से इमाम 4 दिन तक कुकर्म करता रहा। छात्र ने परेशान होकर मां को घटना की जानकारी दी। इसके बाद मां ने पुलिस से शिकायत की। रविवार को पुलिस ने FIR दर्ज कर शाम करीब 4 बजे पेश इमाम को अरेस्ट कर लिया। किशोर की मां ने बताया कि बेटा 3 महीने से अरबी पढ़ने मस्जिद जा रहा था। 11 नवंबर को उसके साथ पहली बार पेश इमाम ने कुकर्म किया। बेटे ने डर की वजह से घर में कुछ नहीं बताया। इसके बाद 12, 13 और 14 नवंबर को भी उसके साथ कुकर्म किया। किशोर की मां ने कहा- 14 तारीख को मस्जिद से लौटकर बेटे ने घटना की जानकारी दी। बेटा बहुत डरा हुआ था। पेश इमाम ने उसे बहुत मारा भी था। बच्चे से कहता था कि तू पढ़ता नहीं है। घर में बताएगा तो कोई तेरा विश्वास नहीं करेगा। अब सिलसिलेवार पढ़िए पूरी घटना… 14 साल का किशोर रोज सुबह करीब 6 बजे रसूलाबाद मस्जिद में अरबी पढ़ने जाता था। वहां शिलाखाना तेलियरगंज निवासी इमाम 37 वर्षीय मोहम्मद जाहिद बच्चे को पढ़ाता था। मां ने बताया कि लगभग 3 महीने से वह रोज पढ़ने जा रहा था। 14 नवंबर को वह जब मस्जिद से लौटा तो बहुत डरा हुआ था। उनके काफी पूछने पर उसने बताया कि मस्जिद के कमरे में पेश इमाम उसके साथ गलत काम करता है। ऐसा वो 4 दिन से कर रहा है। 20 हजार रुपए का लालच दिया मां ने बताया कि इसकी जानकारी होने पर जब उन्होंने कार्रवाई करने के लिए शिकायत की तो आरोपी ने 20 हजार रुपए की पेशकश की। कहा कि रुपए ले लो और कार्रवाई मत करो। धमकाया भी कि अगर पुलिस में शिकायत की तो अच्छा नहीं होगा। इसके बाद उन्होंने शिवकुटी थाने में शिकायत की। 22 नवंबर को पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी को अरेस्ट कर लिया। जेल गया पेश इमाम डीसीपी सिटी सागर जैन ने बताया कि मां की शिकायत पर आरोपी मोहम्मद जाहिद के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। उसको गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। जहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
समाचार स्रोत

यह खबर dainik bhasker category से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗