प्रयागराज में 26 सितंबर को रोजगार मेला:3,300 से ज्यादा पदों पर भर्ती, 23 कंपनियां करेंगी उम्मीदवारों का चयन
प्रयागराज में क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय की ओर से 26 सितंबर को रोजगार मेला आयोजित किया जाएगा। मेला विवेकानंद निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, भावपुर, शिवगढ़, सोरांव में लगेगा। इसमें गंगापार क्षेत्र के बेरोजगार युवाओं को निजी कंपनियों में रोजगार के अवसर मिलेंगे। रोजगार मेले में 23 निजी कंपनियां शामिल होंगी। इंटरव्यू के जरिए 3,300

प्रयागराज में क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय की ओर से 26 सितंबर को रोजगार मेला आयोजित किया जाएगा। मेला विवेकानंद निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, भावपुर, शिवगढ़, सोरांव में लगेगा। इसमें गंगापार क्षेत्र के बेरोजगार युवाओं को निजी कंपनियों में रोजगार के अवसर मिलेंगे। रोजगार मेले में 23 निजी कंपनियां शामिल होंगी। इंटरव्यू के जरिए 3,300 से ज्यादा पदों पर अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। चयनित युवाओं को पद के अनुसार 10 हजार से 30 हजार रुपए तक मासिक वेतन मिलेगा। इन शैक्षिक योग्यताओं वाले युवा ले सकेंगे हिस्सा सहायक निदेशक सेवायोजन राजीव कुमार यादव के मुताबिक हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, स्नातक, आईटीआई, डिप्लोमा, पॉलिटेक्निक, बीई, बीबीए, बीटेक और एमबीए पास युवा मेले में शामिल हो सकते हैं। अभ्यर्थियों की उम्र 18 से 40 वर्ष निर्धारित की गई है। कंपनियों और उनके रिक्त पदों से जुड़ी विस्तृत जानकारी रोजगार संगम पोर्टल पर उपलब्ध है। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन जरूरी रोजगार मेले में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को उत्तर प्रदेश सरकार के रोजगार संगम पोर्टल rojgaarsangam.up.gov.in पर ऑनलाइन पंजीकरण करना होगा। बिना पंजीकरण के मेले में भाग लेने की प्रक्रिया पूरी नहीं होगी। मूल दस्तावेज साथ लाने होंगे इंटरव्यू के दौरान अभ्यर्थियों को अपने सभी शैक्षिक प्रमाण पत्र, मार्कशीट और जाति प्रमाण पत्र की मूल प्रतियों के साथ उनकी फोटोकॉपी भी लानी होगी। सेवायोजन विभाग ने स्पष्ट किया है कि रोजगार मेले में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को यात्रा भत्ता नहीं दिया जाएगा।
समाचार स्रोत
यह खबर Dainik Bhaskar Uttar Pradesh से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।
मूल स्रोत देखें ↗