प्रयागराज में 90 दरोगाओं का तबादला:सिटी- यमुनानगर के बाद गंगानगर जोन में फेरबदल, 12 थानों में बदली तैनाती
प्रयागराज में विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के बीच पुलिस विभाग में तबादलों का सिलसिला तेज हो गया है। कमिश्नरेट के नगर और यमुनानगर जोन के बाद अब गंगानगर जोन में भी बड़े स्तर पर दरोगाओं की तैनाती बदली गई है। यहां 90 उपनिरीक्षकों को एक थाने से दूसरे थाने में भेजा गया है। इन्हें जोन के 12 अलग-अलग थानों में नई जिम्मेदारी दी गई है। इ

प्रयागराज में विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के बीच पुलिस विभाग में तबादलों का सिलसिला तेज हो गया है। कमिश्नरेट के नगर और यमुनानगर जोन के बाद अब गंगानगर जोन में भी बड़े स्तर पर दरोगाओं की तैनाती बदली गई है। यहां 90 उपनिरीक्षकों को एक थाने से दूसरे थाने में भेजा गया है। इन्हें जोन के 12 अलग-अलग थानों में नई जिम्मेदारी दी गई है। इन थानों में बदली गई तैनाती गंगानगर जोन में किए गए इस फेरबदल के तहत हंडिया, उतरांव और सरायममरेज थानों में तैनात दरोगाओं को दूसरी जगह भेजा गया है। इसी तरह फूलपुर, मऊआइमा और बहरिया थानों में भी नई तैनाती की गई है। इसके अलावा सोरांव, नवाबगंज और होलागढ़ थानों में तैनात उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र बदले गए हैं। थरवई, फाफामऊ और सरायइनायत थानों में भी दरोगाओं को नई जिम्मेदारी दी गई है। सिटी-यमुनानगर जोन में भी हो चुका है बड़ा फेरबदल प्रयागराज कमिश्नरेट में यह तबादलों की पहली बड़ी कार्रवाई नहीं है। इससे पहले नगर जोन में 94 उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया था। शहर के कोतवाली, खुल्दाबाद, शाहगंज, सिविल लाइंस, शिवकुटी, कैंट, धूमनगंज, एयरपोर्ट, पूरामुफ्ती, अतरसुइया, करेली, मुट्ठीगंज, कर्नलगंज, कीडगंज, जार्जटाउन और झूंसी थानों में दरोगाओं की तैनाती बदली गई थी। इसके बाद 13 नवंबर को यमुनानगर जोन में 109 उपनिरीक्षकों का तबादला किया गया। पुलिस उपायुक्त यमुनानगर की ओर से जारी आदेश में नैनी, करछना, मेजा, घूरपुर, कोरांव, बारा, शंकरगढ़, मांडा, लालापुर, खीरी और कौंधियारा समेत विभिन्न थानों में तैनात दरोगाओं को नई जगह भेजा गया था। इस सूची में महिला उपनिरीक्षक भी शामिल थीं। 200 सिपाही-दीवान रिलीव भी किए गए तबादलों के साथ लंबे समय से दूसरे जिलों में स्थानांतरित होने के बावजूद प्रयागराज में तैनात पुलिसकर्मियों को भी रिलीव किया जा रहा है। इसी क्रम में 52 दरोगाओं और 150 सिपाही-दीवान को प्रयागराज से रवाना किया गया था। इन सभी का करीब छह महीने पहले ही अलग-अलग जनपदों और पुलिस कमिश्नरेट में तबादला हो चुका था, लेकिन इन्हें कार्यमुक्त नहीं किया गया था। चुनावी तैयारियों के बीच अब इनकी रवानगी की गई। विधानसभा चुनाव 2027 से पहले तैनाती की समीक्षा दरअसल, विधानसभा चुनाव 2027 को देखते हुए चुनाव आयोग ने अधिकारियों और कर्मचारियों की तैनाती को लेकर दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इसके तहत चुनाव से सीधे जुड़े अधिकारियों की तैनाती अवधि और पिछले विधानसभा चुनाव या उपचुनाव में उनकी तैनाती की समीक्षा की जा रही है। निर्देशों के मुताबिक, निर्धारित अवधि पूरी कर चुके अधिकारियों को जिले से बाहर स्थानांतरित किया जाना है। इसके अलावा चुनाव से जुड़े अधिकारियों को उनके गृह जिले में तैनात नहीं रखने और पिछले विधानसभा चुनाव या उपचुनाव में जिस विधानसभा क्षेत्र में तैनात रहे हों, वहां दोबारा जिम्मेदारी नहीं देने के निर्देश हैं। अन्य इकाईयों में भी लंबे समय से तैनात हैं पुलिसकर्मी
थानों में तैनात पुलिसकर्मियों की तैनाती में फेरबदल किया गया है लेकिन कार्यालयों व अन्य इकाइयों में कई ऐसे पुलिसकर्मी हैं जो सेटिंग से लंबे समय से जमे हैं। इनमें पेशी कार्यालयों से लेकर पुलिस लाइन व पुलिस ऑफिस स्थित विभिन्न इकाइयां शामिल हैं। आरटीसी में तैनात एक पीटीआई यहां 14 साल से तैनात बताया जा रहा है। इसी तरह पुलिस ऑफिस में तैनात एक वरिष्ठ लिपिक भी कई सालों से जमा है। एक डीसीपी के कार्यालय में भी कई पुलिसकर्मी लंबे समय से जमे हैं।
समाचार स्रोत
यह खबर dainik bhasker category से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।
मूल स्रोत देखें ↗
