22 अक्टूबर 2026, 5:55 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
राष्ट्रीय

प्रयागराज में दशहरा देखकर लौट रही युवती से छेड़खानी:फॉर्च्यूनर सवार युवकों ने पहले किए अश्लील कमेंट, विरोध पर गालियां दीं

प्रयागराज में दशहरा मेला देखकर लौट रही युवती से छेड़खानी का मामला सामने आया है। आरोप है कि फॉर्च्यूनर सवार पांच युवकों ने युवती पर अश्लील कमेंट किए। विरोध करने पर उसके दोस्त से मारपीट की और युवती को जबरन कार में बैठाने की कोशिश की। शोर मचने पर सभी आरोपी कार से नैनी की तरफ भाग गए। युवती के दोस्त ने डायल-112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना

प्रयागराज में दशहरा देखकर लौट रही युवती से छेड़खानी:फॉर्च्यूनर सवार युवकों ने पहले किए अश्लील कमेंट, विरोध पर गालियां दीं
स्रोत: dainik bhasker category
शेयर करेंWhatsAppFacebook
प्रयागराज में दशहरा मेला देखकर लौट रही युवती से छेड़खानी का मामला सामने आया है। आरोप है कि फॉर्च्यूनर सवार पांच युवकों ने युवती पर अश्लील कमेंट किए। विरोध करने पर उसके दोस्त से मारपीट की और युवती को जबरन कार में बैठाने की कोशिश की। शोर मचने पर सभी आरोपी कार से नैनी की तरफ भाग गए। युवती के दोस्त ने डायल-112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। इसके बाद कीडगंज थाने में लिखित शिकायत दी। युवक का आरोप है कि शिकायत के बावजूद 24 घंटे तक मुकदमा दर्ज नहीं किया गया। घटना बुधवार सुबह करीब चार बजे कीडगंज थाना क्षेत्र की है। दशहरा मेला देखकर लौटते समय किए कमेंट कीडगंज निवासी युवक ने बताया कि वह अपनी महिला मित्र और उसके भाई के साथ मुट्ठीगंज का दशहरा मेला देखकर घर लौट रहा था। वह बाइक से था, जबकि युवती अपने भाई के साथ स्कूटी पर जा रही थी। पुराने यमुना पुल के पास फॉर्च्यूनर सवार पांच युवक उनके करीब आए और स्कूटी के बगल में गाड़ी लगाकर अश्लील कमेंट करने लगे। युवक के मुताबिक, विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ गालीगलौज और हाथापाई की। उसने आरोप लगाया कि सभी युवक नशे में थे और अभद्र भाषा का इस्तेमाल कर रहे थे। युवती को कार में बैठाने की कोशिश आरोप है कि विवाद के दौरान युवकों ने युवती को स्कूटी से उतारकर जबरन कार में बैठाने की कोशिश की। शोर मचने पर आसपास के लोगों का ध्यान उनकी ओर गया, जिसके बाद आरोपी कार लेकर नैनी की तरफ भाग गए। युवक ने पुलिस पर कार्रवाई न करने का लगाया आरोप युवक का कहना है कि उसने आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की थी, लेकिन उसकी शिकायत पर सुनवाई नहीं हुई। उसने यह भी आरोप लगाया कि चौकी प्रभारी ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज नहीं देखी। कीडगंज थाना प्रभारी दिनेश सिंह ने बताया- युवक की ओर से शिकायत मिली है। अभी तक कोई युवती सामने नहीं आई है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक कराई जा रही है। ------ ये भी पढ़ें- बिजनौर में SSB जवान के पिता की गोली मारकर हत्या: सीने और पेट में मारी दो गोलियां, ट्रैक्टर की सीट पर मिला खून से लथपथ शव बिजनौर में एसएसबी जवान के पिता की गोली मारकर हत्या कर दी। बुधवार रात 10 बजे उनका ट्रैक्टर पर खून से लथपथ शव पड़ा मिला। हमलावरों ने 3 गोली मरी। एक गोली पेट में और एक सीने में लगी। एक गोली जमीन पर पड़ी थी। बेटा लखनऊ में एसएसबी में पोस्टेड है। पढ़िए पूरी खबर…
समाचार स्रोत

यह खबर dainik bhasker category से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗