3 अक्टूबर 2026, 12:48 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
मनोरंजन

'प्रसाद खाने से वजन नहीं बढ़ता...' रणबीर कपूर के वायरल वीडियो पर बोलीं अंजलि अरोड़ा

सोशल मीडिया पर रणबीर कपूर का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है जिसमें वो भगवान गणश के प्रसाद को खाने से मना करते हुए नजर आते हैं. इसे लेकर सोशल मीडिया पर लोगों ने उन्हें जमकर ट्रोल करना शुरू कर दिया है. रणबीर कपूर के वायरल वीडियो पर अब एक्ट्रेस अंजलि अरोड़ा ने अपनी बात रखी है और कहा है कि प्रसाद को भगवान

'प्रसाद खाने से वजन नहीं बढ़ता...' रणबीर कपूर के वायरल वीडियो पर बोलीं अंजलि अरोड़ा
स्रोत: ABP NEWS Bollywood
शेयर करेंWhatsAppFacebook

सोशल मीडिया पर रणबीर कपूर का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है जिसमें वो भगवान गणश के प्रसाद को खाने से मना करते हुए नजर आते हैं. इसे लेकर सोशल मीडिया पर लोगों ने उन्हें जमकर ट्रोल करना शुरू कर दिया है. रणबीर कपूर के वायरल वीडियो पर अब एक्ट्रेस अंजलि अरोड़ा ने अपनी बात रखी है और कहा है कि प्रसाद को भगवान का आशीर्वाद समझते हुए उसे खा लेना चाहिए.

प्रसाद खाने से वजन नहीं बढ़ता, सद्बुद्धि मिलती है

बता दें कि अंजलि अरोड़ा 'काचा बादाम' गर्ल के रूप में फेसम हुई थीं. सोशल मीडिया पर उन्हें काफी पसंद किया जाने लगा था. इसके बाद वो कंगना रनौत द्वारा होस्ट किए गए शो 'लॉक अप' के पहले सीजन में बतौर कंटेस्टेंट नजर आई थीं. जबकि अब वो बड़े पर्दे पर छाने के लिए तैयार हैं.

ये भी पढ़ें: ‘मैं डाइट पर हूं’, रणबीर कपूर ने नहीं खाया गणपति पूजा का प्रसाद, भड़के लोग बोले- ‘रामायण फ्लॉप होगी’

अंजलि अरोड़ा फिल्म 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' में नजर आने वाली हैं. इस फिल्म का गुरुवार को ट्रेलर रिलीज किया गया. इस मौके पर एक्ट्रेस ने रणबीर कपूर के वायरल वीडियो पर रिएक्ट करते हुए कहा, 'मैं तो खुद अभी गणपति जी रखकर आई हूं घर पर और मैं मीठा पसंद करती हूं. मैं तो इतना ज्यादा मीठा खाती हूं कि बस, और वैसे भी हमें जो प्रसाद मिलता है वो आशीर्वाद होता है, उससे हमारा वजन नहीं बढ़ता है, बल्कि हमें सद्बुद्धि मिलती है तो जितना प्रसाद आपको मिले ये नहीं कि बहुत सारा खाए. थोड़ा-थोड़ा जरूर खाना चाहिए. क्योंकि भगवान आपको आशीर्वाद देते हैं और आपको पता नहीं होता है कि कब क्या मिल जाए. सुना है ना, 'पता नहीं किस रूप में आकर नारायण मिल जाएंगे.'

          View this post on Instagram                      

A post shared by Kiddaan Entertainment (@kiddaanentertainment)

माता सीता के रोल में नजर आएंगी अंजलि

अंजलि फिल्म 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' में माता सीता का किरदार निभा रही हैं. ये फिल्म 25 सितंबर को रिलीज होगी. देव शर्मा भगवान राम के रोल में हैं और रावण का किरदार रजनीश दुग्गल ने निभाया है. फिल्म को अभिषेक सिंह ने डायरेक्ट किया है.

          View this post on Instagram                      

A post shared by Paps Desk (@papsdesk)

रणबीर के वायरल वीडियो के बारे में

सोशल मीडिया पर रणबीर का जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें वो बप्पा के दर्शन करते हुए नजर आ रहे हैं. इसके बाद उन्हें वहां मौजूद लोग प्रसाद के लिए कहते हैं. हालांकि रणबीर प्रसाद खाने से मना कर देते हैं और कहते हैं, 'मैं डाइट पर हूं.' हालांकि रणबीर का ये वीडियो इस साल का नहीं, बल्कि पुराना है.

ये भी पढ़ें: पीएम मोदी को भाई मानती थीं लता मंगेशकर, कहा था- 'उनका ध्यान लोगों के लिए कुछ करने पर रहता है'

समाचार स्रोत

यह खबर ABP NEWS Bollywood से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗