29 अक्टूबर 2026, 5:50 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
राष्ट्रीय

पलवल में ट्रक ने मारी पिकअप को टक्कर:यूपी के दस श्रद्धालु घायल, 6 की हालत गंभीर, राजस्थान से दर्शन कर लौट रहे

पलवल में केएमपी कुंडली एक्सप्रेस-वे पर ट्रक की टक्कर से पिकअप में सवार दस से अधिक श्रद्धालु घायल हो गए। सभी श्रद्धालु राजस्थान स्थित बाबा मोहन राम मंदिर (काली खोली धाम) से दर्शन कर वापस मेरठ स्थित अपने गांव लौट रहे थे। इस दुर्घटना में छह से अधिक श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए जिला नागरिक अस्पताल में भर्ती क

पलवल में ट्रक ने मारी पिकअप को टक्कर:यूपी के दस श्रद्धालु घायल, 6 की हालत गंभीर, राजस्थान से दर्शन कर लौट रहे
स्रोत: dainik bhasker category
शेयर करेंWhatsAppFacebook
पलवल में केएमपी कुंडली एक्सप्रेस-वे पर ट्रक की टक्कर से पिकअप में सवार दस से अधिक श्रद्धालु घायल हो गए। सभी श्रद्धालु राजस्थान स्थित बाबा मोहन राम मंदिर (काली खोली धाम) से दर्शन कर वापस मेरठ स्थित अपने गांव लौट रहे थे। इस दुर्घटना में छह से अधिक श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए जिला नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, यूपी के मेरठ जिले के वेसुका मवाना गांव निवासी श्रद्धालु पिकअप गाड़ी में राजस्थान के भिवाड़ी स्थित बाबा मोहन राम मंदिर काली खोली धाम में दर्शन के लिए गए थे। मेरठ वापस लौट रहे थे सभी श्रद्धालु दर्शन के बाद सभी श्रद्धालु पिकअप गाड़ी में सवार होकर अपने गांव वापस लौट रहे थे। पिकअप में 11 बच्चे, 10 महिलाएं और तीन पुरुष सहित कुल 24 लोग सवार थे। गाड़ी को पास के ही बतावली गांव का निवासी सचिन चला रहा था। जैसे ही पिकअप गाड़ी केएमपी एक्सप्रेस-वे पर कैंप थाना अंतर्गत पहुंची, तभी पीछे से आ रहे एक बेकाबू ट्रक ने पिकअप को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि पिकअप में बैठे श्रद्धालुओं में चीख-पुकार मच गई। हादसे को अंजाम देने के बाद आरोपी ट्रक ड्राइवर ट्रक को लेकर मौके से फरार हो गया। राहगीरों और स्थानीय नागरिकों ने पहुंचाया अस्पताल दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों और राहगीरों की मदद से आनन-फानन में सभी घायलों को जिला नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया। इस हादसे में किशनपाल, सुमन, पुष्पा, अनन्या और प्रवेश गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जबकि गाड़ी में सवार अन्य लोगों को भी मामूली और अंदरूनी चोटें आई हैं। हादसे की सूचना मिलने के बाद कैंप थाना पुलिस टीम ने अस्पताल पहुंच गई और घायलों का हाल-चाल जाना और घटना का जायजा लिया। पुलिस का कहना कि अभी किसी ने कोई शिकायत नहीं दी है। शिकायत मिलने पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
समाचार स्रोत

यह खबर dainik bhasker category से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗